Adani Ports Q1 Results: पहली तिमाही में अडानी पोर्ट्स को जबरदस्त मुनाफा, बढ़कर हुआ 3310.60 करोड़ रुपये

Adani Ports Q1 Fy26 Results: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 6.54% की वृद्धि के साथ ₹3,310.60 करोड़ का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया। पिछली साल इसी अवधि में कंपनी का लाभ ₹3,107.23 करोड़ था। यह वृद्धि व्यापार में मजबूती और राजस्व बढ़ोतरी को दर्शाती है।

Adani Ports Q1 Fy26 Results: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में अपने वित्तीय प्रदर्शन में मजबूती दिखाई है। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक कंपनी ने इस अवधि में एकीकृत शुद्ध लाभ में 6.54 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 3,310.60 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 3,107.23 करोड़ रुपये था।

Adani Ports Q1 Results

पहली तिमाही में अडानी पोर्ट्स का मुनाफा बढ़ा (तस्वीर-Canva)

कंपनी ने यह जानकारी शेयर बाजार को दी है, जिसमें यह भी बताया गया कि इस दौरान एपीएसईजेड की कुल आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कुल आय बढ़कर 9,422.18 करोड़ रुपये हो गई है, जो पिछले साल की पहली तिमाही में 8,054.18 करोड़ रुपये थी। इस तरह कंपनी ने एक साल में करीब 17% की वृद्धि दर्ज की है।

End of Feed