अदाणी पोर्ट्स का धमाका! तिमाही प्रॉफिट 50 फीसदी उछलकर 3023 करोड़ रुपये हुआ

Adani Ports Q4 Profit 2025: अदाणी पोर्ट्स ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹3,023 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया। वहीं पूरे साल का लाभ ₹11,061 करोड़ रहा। कंपनी की कुल आय और खर्च दोनों में वृद्धि हुई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जनवरी-मार्च 2025 में अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा 50% बढ़कर ₹3,023 करोड़ पहुंचा
  • पूरे FY25 में कंपनी ने ₹11,061 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया
  • कुल आय ₹8,769 करोड़ और व्यय ₹5,382 करोड़ तक पहुंचा

Adani FY25 Financial Results: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने 50% की वृद्धि के साथ 3,023.10 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 2,014.77 करोड़ रुपये था।

adani-ports-q4-profit-2025-growth

50% उछाल! अदाणी ग्रुप की इस कंपनी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

कुल आय और व्यय में भी इजाफा

कंपनी की कुल आय 8,769.63 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 22% अधिक है। वहीं, खर्च में भी वृद्धि देखी गई, जो इस तिमाही में 5,382.13 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 4,450.52 करोड़ रुपये था।

End of Feed