Adani Group: अडाणी समूह की कंपनी ने निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए चुकाया 1,500 करोड़ का कर्ज

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 20, 2023, 11:52 PM IST

Adani group company repays loan:इस कदम को समूह की ओर से निवेशकों का भरोसा कायम करने की नजर से देखा जा रहा है।

अडाणी समूह की कंपनी अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन (एपीएसईजेड) ने 1,500 करोड़ रुपये का कर्ज चुका दिया है। साथ ही कंपनी ने और कर्ज चुकाने का वादा किया है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की पिछले महीने आई एक रिपोर्ट में धोखाधड़ी का आरोप लगाए जाने के बाद समूह के शेयरों में भारी गिरावट आ गई है।

ADANI

गौतम अडाणी

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि एपीएसईजेड ने एसबीआई म्यूचुअल फंड के बकाया 1,500 रुपये सोमवार को चुका दिए और मार्च में भी कंपनी भुगतान योजना के मुताबिक 1,000 करोड़ रुपये चुकाएगी।

End of Feed