एक्टर मनोज बाजपेयी ने मुंबई में खरीदा ऑफिस, 32.94 करोड़ रुपये है कीमत

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 7, 2023, 02:50 PM IST

Manoj Bajpayee buys office in Mumbai: चार ऑफिस यूनिट का एरिया 1,905 वर्ग फुट है। यानी हर एक ऑफिस का कुल एरिया 7,620 वर्ग फुट है। चार ऑफिस यूनिट की कॉन्टैक्ट प्राइस 31.08 करोड़ रुपये है।

Manoj Bajpayee buys office in Mumbai: बॉलीवुड के फेमस एक्टर मनोज बाजपेयी और उनकी पत्नी शबाना बाजपेयी ने मुंबई में अपने ऑफिस के लिए प्रॉपर्टी खरीदी है। जिसकी कीमत 32.94 करोड़ रुपये है। यह मुंबई के ओशिवारा इलाके में 7,620 वर्ग फुट के कार्पेट एरिया वाली प्रॉपर्टी है।डॉक्यूमेंटों से पता चलता है कि बाजपेयी ने चार ऑफिस यूनिट को खरीदने के लिए 1.86 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है।

Actor Manoj Bajpayee buys office in Mumbai

मनोज बाजपेयी ने चार ऑफिस यूनिट को खरीदने के लिए 1.86 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है।

डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, चार ऑफिस यूनिट का एरिया 1,905 वर्ग फुट है। यानी हर एक ऑफिस का कुल एरिया 7,620 वर्ग फुट है। चार ऑफिस यूनिट की कॉन्टैक्ट प्राइस 31.08 करोड़ रुपये है। यानी इस हिसाब से हर एक ऑफिस की कीमत 7.77 करोड़ रुपये है। इन सभी चार ऑफिस में 9 कार पार्किंग के स्लॉट भी शामिल हैं। इस प्रॉपर्टी को वीर सावरकर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से बेचा गया है।

End of Feed