5 साल में 1100% की ताबड़तोड़ तेजी! ₹24 के इस शेयर में आज फिर लगा अपर सर्किट

Spice Lounge Food Works का शेयर निवेशकों के रडार पर बना हुआ है। कंपनी ने फूड और हॉस्पिटैलिटी कारोबार से आगे बढ़ते हुए लाइव एंटरटेनमेंट और एग्री-फूड सेक्टर में विस्तार की रणनीति अपनाई है।

मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश हर निवेश करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही एक मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में बताने जा रहा हूं जिसने पिछले 5 साल में करीब 1100% का शानदार रिटर्न दिया है। कंपनी का नाम 'स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स' है। स्मॉल-कैप सेगमेंट के इस स्टॉक में आज 5% का अपर सर्किट लगा है। शेयर का ताजा भाव 24.60 रुपये है। 1 सितंबर को एक्सचेंज में दी गई जानकारी के अनुसार, Spice Lounge Food Works ने अपना 'फूड इमल्सीफायर और एग्रो डिवीजन' शुरू किया है। यह नया डिवीजन फूड इमल्सीफायर, एग्री-सोर्सिंग और प्रोसेसिंग (जिसमें एग्रो-केमिकल्स भी शामिल हैं) का काम करेगा। इसे कंपनी की सप्लाई चेन को मजबूत करने (बैकवर्ड-इंटीग्रेशन) के लिए बनाया गया है और इसका लक्ष्य लगभग ₹1,200 करोड़ से ज्यादा का रेवेन्यू हासिल करना है।

Multibagger stock

मल्टीबैगर स्टॉक

कंपनी ने बिजनेस का किया विस्तार

यह नया डिवीजन कंपनी के रेस्टोरेंट, क्विक-सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) और लाइव-इवेंट्स बिजनेस (जिसमें Xora World भी शामिल है) की जरूरतों को पूरा करेगा। इसके अलावा, यह होटलों, QSR चेन और फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट्स को फ़ूड इमल्सीफायर और इंग्रीडिएंट्स सप्लाई करने वाले B2B सप्लायर के तौर पर स्वतंत्र रूप से काम करेगा।

End of Feed