8th Pay Commission: कर्मचारियों की इच्छा के अनुसार बढ़ेगी सैलरी? जानिए 6ठे और 7वें वेतन आयोग में बढ़ी थी कितनी

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारी 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) के गठन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसलिए वेतन और फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। आइए जानते हैं 6ठे और 7वें वेतन आयोग में कर्मचारियों की मांगें मानी गईं।

8th Pay Commission: हाल ही में मोदी सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) के गठन की मंजूरी दी। अब केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी इस आयोग के गठन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वेतन और फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी को लेकर कई अटकलें सोशल मीडिया पर चल रही हैं। हाल के हफ्तों में कई मीडिया रिपोर्टों ने यह भी अनुमान लगाया है कि 8वां वेतन आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में 2.86 के फिटमेंट फैक्टर की वृद्धि कर सकता है। हालांकि ऐसी रिपोर्टों का कोई आधार नहीं है क्योंकि 8वें वेतन आयोग का आधिकारिक रूप से गठन होना अभी बाकी है। 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन के बाद भी सिफारिशें पेश करने में एक साल या उससे अधिक समय लग सकता है। गौर हो कि 8वां वेतन आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए वेतन और विभिन्न भत्तों में संशोधन की सिफारिश करेगा। पिछले अनुभवों से यह बात सामने आती है कि 8वें वेतन आयोग से बहुत अधिक उम्मीदें रखने से निराशा हो सकती है।

8th Pay Commission, 6th Pay Commission, 7th Pay Commission

आठवें वेतन आयोग के तहत पहले की तरह बढ़ेगी सैलरी या कर्मचारियों की इच्छानुसार (तस्वीर-Canva)

7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में कितनी बढ़ी थी सैलरी

7वें वेतन आयोग ने कर्मचारियों की वेतन संशोधन मांगों को पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया था। 7वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले JCM-स्टाफ पक्ष ने न्यूनतम वेतन में 7000 रुपये से 26,000 रुपये तक करीब 271% की वृद्धि (Salary Hike) की मांग करते हुए एक मेमोरेंडम पेश किया था। इस मांग को स्वीकार करने के लिए 7वें वेतन आयोग को 3.7 के फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश करनी होगी।

End of Feed