8th Pay Commission: क्या सेना की तरह सिविल कर्मचारियों को मिलेगा वन रैंक, वन पेंशन का फायदा?

8वें वेतन आयोग के सामने पेंशनरों के संगठनों ने सेना की तरह वन रैंक, वन पेंशन की व्यवस्था बनाने की मांग की है। इसके साथ ही आयोग के सामने फिटमैंट फैक्टर से लेकर पेंशन रिवीजन से जुड़ी मांगे रखी हैं।

8th Pay Commission OROP : क्या केंद्र सरकार के सिविलियन कर्मचारियों को भी सेना की तरह वन रेंक, वन पेंशन (OROP) का फायदा मिल सकता है? यह सवाल बार-बार सामने आ रहा है। क्योंकि, 8th Pay Commission के सामने कर्मचारी और पेंशनर संगठनों ने पेंशन समानता (Pension Parity) और रिटायरमेंट डेट के आधार पर होने वाली असमानता खत्म करने की मांग की है।

8th Pay Commission OROP

वेतन आयेाग के सामने उठी सिविलियन OROP की मांग

3 नवंबर, 2025 को गठित किया गया 8वां वेतन आयोग फिलहाल अपनी सिफारिशें तैयार करने के लिए देशभर में तमाम हितधारकों के साथ बैठक कर रहा है। इस दौरान आयोग को कर्मचारी और पेंशनरों के अलग-अलग संगठनों की तरफ से कई सुझाव मिल रहे हैं। जस्टिस रजंना देसाई की अध्यक्षता वाले इस आयोग को 18 महीने के भीतर केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन, पेशन और भत्तों पर सुझाव देने हैं।

End of Feed