8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग के गठन को लेकर दूर कर लें कंफ्यूजन, बढ़कर इतनी हो सकती है न्यूनतम सैलरी

8th Pay Commission Latest Update : 8वें वेतन आयोग के गठन को लेकर चर्चा जोरों पर है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को उम्मीद है कि इसका गठन जल्द हो जाएगा लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है। इसी बीच नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) के सचिव (कर्मचारी पक्ष) शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि हम कम से कम 2.86 का फिटमेंट फैक्टर की मांग करेंगे। जानिए यह क्या है।

8th Pay Commission Latest Update : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को उम्मीद है कि 8वें वेतन आयोग के गठन का ऐलान जल्द हो सकता है। उम्मीदों के बीच कर्मचारी यूनियनों की नजर फिटमेंट फैक्टर पर है। फिटमेंट फैक्टर वह गुणक यूनिट है जिसका उपयोग सरकारी कर्मचारियों और रिटायर कर्मचारियों के मूल वेतन और पेंशन को संशोधित करने के लिए किया जाता है। एनडीटीवी प्रॉफिट के मुताबिक नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) के सचिव (कर्मचारी पक्ष) शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि वेतन और पेंशन में संशोधन के अगले सेट के लिए "कम से कम 2.86" का फिटमेंट फैक्टर अपेक्षित है।

8th Pay Commission formation date

कब होगा 8वें वेतन आयोग का गठन? (तस्वीर-Canva)

8th Pay Commission: 2.86 के फिटमेंट फैक्टर की मांग

एनडीटीवी प्रॉफिट के मुताबिक मिश्रा ने बताया कि हम कम से कम 2.86 के फिटमेंट फैक्टर पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि इस तरह का संशोधन 10 साल में एक बार ही होता है। 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद हम यही मांग करेंगे। यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मिश्रा JCM की राष्ट्रीय परिषद के कर्मचारी पक्ष के चीफ हैं। नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) नौकरशाहों और कर्मचारी संघ के नेताओं का एक आधिकारिक प्लेटफॉर्म है। केंद्रीय सचिव की अध्यक्षता में NC-JCM का उद्देश्य सरकार और कर्मचारियों के बीच सभी विवादों को बातचीत के जरिये हल करना है।

End of Feed