7th Pay Commission Update: केंद्रीय सिविलियन पेंशनर्स के लिए गुड न्यूज, 25% बढ़ाकर 8438 रुपये प्रति माह मिलेगा ये भत्ता

7th Pay Commission Update: केंद्र सरकार के सिविलियन पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। उन्हें कॉन्स्टेंट एटेंडेंट अलॉयंस (CAA) में 25% की बढ़ोतरी मिलेगी। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने सिविलियन पेंशनभोगियों (civilian pensioners) के लिए CAA में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

7th Pay Commission Update: केंद्र सरकार के सिविलियन पेंशनर्स के गुड न्यूज है। उन्हें कॉन्स्टेंट एटेंडेंट अलॉयंस (CAA) में 25% की बढ़ोतरी मिलेगी क्योंकि इस साल जनवरी में 4% की वृद्धि के बाद महंगाई भत्ता (DA) पहले ही मूल वेतन का 50% तक पहुंच चुका है। जनवरी में DA बढ़ोतरी के बाद कई प्रमुख भत्ते मौजूदा दरों पर 25% तक ऑटोमेटिक रूप से संशोधित हो गए थे। अब कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने सिविलियन पेंशनभोगियों (civilian pensioners) के लिए CAA में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW) ने ऑफिस मेमोरेंडम में कहा कि यह सूचित किया जाता है कि वेतन मैट्रिक्स में संशोधित वेतन पर महंगाई भत्ते में 50% की वृद्धि होने पर सिविलियन पेंशनभोगियों को देय निरंतर परिचर भत्ते (Constant Attendant Allowance) की दर में 25% की वृद्धि की जाएगी।

7th Pay Commission Update, Constant Attendant Allowances

केंद्रीय सिविलियन पेंशनर्स के भत्ते में बढ़ोतरी (तस्वीर-Canva)

CAA में बढ़ोतरी 1 जनवरी 2024 से लागू

फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक DoPPW ने सभी मंत्रालयों और विभागों से अनुरोध किया है कि वे 1 जनवरी 2024 से कॉन्स्टेंट एटेंडेंट अलॉयंस (CAA) की राशि को मौजूदा 6750 रुपये से 25% बढ़ाकर 8438 रुपये प्रति माह करें। इस समायोजन का उद्देश्य उन रिटायर लोगों का सपोर्ट करने के लिए है जिन्हें स्वास्थ्य समस्याओं के कारण सहायता की जरुरत है, जो उनके कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

End of Feed