BSNL कर्मचारियों ने वेतन संशोधन और भत्तों समेत उठाईं कई मांगे, मैनेजमेंट ने किया ये वादा

7th Pay Commission: बीएसएनएल कर्मचारियों ने 41वीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक में वेतन संशोधन, उच्च सेवानिवृत्ति लाभ और त्योहार अग्रिम जैसी कई प्रमुख मांगें उठाई हैं। प्रबंधन ने दो महीने में त्योहार अग्रिम देने और अन्य मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

7th Pay Commission : सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के कर्मचारियों ने एक बार फिर अपने वेतन संशोधन, बढ़े हुए रिटायरमेंट लाभ, भत्तों में सुधार और त्योहार अग्रिम को दोबारा शुरू करने की जोरदार मांग उठाई है। हाल ही में हुई 41वीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कर्मचारियों और मान्यता प्राप्त यूनियनों के प्रतिनिधियों (स्टाफ साइड) ने प्रबंधन के सामने कई पेंडिंग मुद्दे रखे, जिन पर विस्तार से चर्चा की गई।

BSNL Wage Revision, 7th Pay Commission, 7th CPC, BSNL Employees, Festival Advance, DoT

बीएसएनएल कर्मचारियों के वेतन संशोधन और भत्तों पर आर-पार

वेतन संशोधन और कैजुअल मजदूरों का मामला

कर्मचारियों की ओर से अक्टूबर 2025 में हुए गैर-कार्यकारी वेतन संशोधन समझौते को लागू करने में हो रही देरी पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बीएसएनएल बोर्ड ने इस समझौते को इस साल फरवरी में सरकारी मंजूरी के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) को भेज दिया था, लेकिन यह मामला अभी भी पेंडिंग है। प्रबंधन का कहना है कि इस मामले को जल्द सुलझाने के लिए DoT और बीएसएनएल अधिकारियों के बीच लगातार बैठकें चल रही हैं। इसके अलावा, कैजुअल मजदूरों के वेतन को 7वें वेतन आयोग के अनुरूप संशोधित करने की मांग भी उठाई गई है, जिस पर प्रबंधन ने विचार करने का आश्वासन दिया है।

End of Feed