Best Shares of the Week : बीता कारोबारी हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी अच्छा रहा। बीएसई सेंसेक्स 841 अंक या 1.4 प्रतिशत उछल कर 59,833 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 239 अंक या 1.4 प्रतिशत मजबूत होकर 17,599 पर पहुंच गया। बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों के साथ-साथ ऑटो, फार्मा और इंफ्रास्ट्रक्चर स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 1 प्रतिशत और स्मॉलकैप 100 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
इन शेयरों ने दिया 74 फीसदी तक रिटर्न
बीते हफ्ते केवल 4 दिन ही शेयर बाजार में कारोबार हुआ, क्योंकि शुक्रवार को गुड फ्राइडे के चलते शेयर बाजार बंद रहा। पर इन 4 दिनों में ही 5 शेयरों ने शानदार तेजी दिखाते हुए निवेशकों को 71 फीसदी तक रिटर्न।
कृधन इंफ्रा
कृधन इंफ्रा के शेयर ने सबसे अधिक 71.26 फीसदी रिटर्न दिया। हफ्ते के दौरान कंपनी का शेयर 1.74 रु से 2.98 रु पर पहुंच गया। गुरुवार को भी कंपनी का शेयर करीब 20 फीसदी के ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ।
स्कैनपॉइंट जियोमैटिक्स
लिस्ट में दूसरा नाम है स्कैनपॉइंट जियोमैटिक्स का, जिसके शेयर ने 66.11 फीसदी रिटर्न दिया। बीते हफ्ते कंपनी का शेयर 6.61 रु से 10.98 रु पर पहुंच गया। गुरुवार को कंपनी का शेयर करीब 15.5 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ था।
यारी डिजिटल
यारी डिजिटल के शेयर ने निवेशकों को बीते हफ्ते 55.66 फीसदी फायदा कराया। इस दौरान कंपनी का शेयर 9.99 रु से 15.55 रु पर पहुंच गया। गुरुवार को भी कंपनी का शेयर करीब 11 फीसदी उछल कर बंद हुआ।
धनी सर्विसेज
धनी सर्विसेज के शेयर ने पिछले हफ्ते 53.33 फीसदी का फायदा कराया। हफ्ते के दौरान कंपनी का शेयर 26.59 रु से 40.77 रु पर पहुंच गया। गुरुवार को भी कंपनी का शेयर 17.36 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ।
पैनाफिक इंडस्ट्रियल्स
पैनाफिक इंडस्ट्रियल्स का शेयर 53.09 फीसदी मजबूत हुआ। इस कंपनी का शेयर 0.81 रु से 1.24 रु पर पहुंचा। गुरुवार को भी कंपनी का शेयर 19.23 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ।
डिस्क्लेमर : यहां शेयरों के रिटर्न की केवल जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
