Easy Cryptocurrency Exchange : भारत में 2020 में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट काफी लोकप्रिय हुई थी। वो ऐसा समय था जब कोरोना महामारी वैश्विक आर्थिक मंदी का कारण बन गई थी। भारत में डिजिटल फाइनेंशियल एसेट्स की मांग आज भी बढ़ रही है। क्रिप्टो में निवेश करने के लिए, लोगों ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज का उपयोग करना शुरू कर दिया है। लोग भारत में आसान इंटरफेस और कम फीस वाले क्रिप्टो ट्रेडिंग ऐप की तलाश करते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 5 ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की जानकारी देंगे।
ये हैं कम चार्ज लेने वाले 5 बेस्ट क्रिप्टो एक्सचेंज
प्राइमएक्सबीटी
प्राइमएक्सबीटी एक टेक्नोलॉजी के तौर पर एडवांस्ड क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है जो नए और प्रोफेशनल्स के लिए समान रूप से बेहतर है। प्राइमएक्सबीटी की कमीशन फीस केवल 0.05 फीसदी है। विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) के लिए, 0.001% शुल्क लिया जाता है। हर बार जब कोई ट्रेडर यहां पर कोई पॉजिशन लेता है या कोई बिकवाली करता है, तो एक ट्रेडिंग फीस लगती है।
कॉइनस्विच कुबेर
कॉइनस्विच कुबेर भारत में सबसे लोकप्रिय और बेस्ट क्रिप्टोकरेंसी ऐप में से एक है। इसका इंटरफेस भी काफी आसान है। यह 0 से 0.5 फीसदी के बीच ट्रेडिंग फीस लेता है, जो इस प्लेटफॉर्म को कम चार्ज के साथ एक अच्छा क्रिप्टोकरेंसी ऐप बनाता है।
जेबपे
जेबपे एक सिंपल क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है। इस पर मेकर (निर्माता) चार्ज 0.15 फीसदी और टेकर फीस 0.25 फीसदी है। प्लेटफॉर्म विदड्रॉल पर 10 रुपये का शुल्क लेता है। इंट्राडे ट्रेड करने के लिए 0.10% शुल्क लिया जाता है।
वजीरएक्स
वजीरएक्स का इंटरफेस भी काफी आसान है। इसीलिए इसके यूजर्स बहुत बड़ी संख्या में हैं। वजीरएक्स वेबसाइट मोबाइल डिवाइस ब्राउज़र पर एक वेब ऐप के रूप में अच्छी चलता है। यहां पर क्रिप्टो ट्रेडिंग फीस मेकर और टेकर दोनों के लिए 0.2 फीसदी है। स्मार्ट टोकन फंड ट्रांजेक्शन पर प्रोफिट पर 25 फीसदी शुल्क लगता है।
कॉइनडीसीएक्स
कॉइनडीसीएक्स का इंटरफेस सबसे आसान माना जाता है। इस पर क्रिप्टो ट्रांजेक्शन (खरीदना-बेचना) बहुत आसान माना जाता है। ये प्लेटफॉर्म भी कम ट्रेडिंग शुल्क लेता है। कॉइनडीसीएक्स एक्सचेंज पर टेकर के लिए 0.04 फीसदी और मेकर के लिए 0.06 फीसदी फीस लगती है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर क्रिप्टो एक्सचेंजों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। क्रिप्टो मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
