3 IPO Issues Open: बुधवार से टाटा टेक (Tata Tech) के अलावा तीन और आईपीओ (IPO) निवेश के लिए खुल गए हैं। इनमें फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज (Fedbank Financial Services), फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज (Flair Writing Industries) और गांधार ऑयल रिफाइनरी (Gandhar Oil Refinery) के पब्लिक इश्यू शामिल हैं। आगे जानिए इन तीनों कंपनियों के ग्रे-मार्केट प्रीमियम या जीएमपी (GMP) समेत बाकी डिटेल।
3 आईपीओ इश्यू खुले
फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज (Fedbank Financial Services)
इसका आईपीओ आज खुलकर 24 नवंबर को बंद होगा। इश्यू में शेयरों का प्राइस बैंड 133 रु से 140 रु है। इसका आईपीओ साइज 1092.26 करोड़ रु का है। जबकि लॉट साइज 107 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम इतने शेयरों में आवेदन करना होगा। आईपीओवॉच के अनुसार इसका जीएमपी 5 रु है, जो ग्रे मार्केट में कोई शेयर कितने प्रीमियम पर है ये दर्शाता है। जीएमपी शेयर की लिस्टिंग तक घट भी सकता है।
फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज (Flair Writing Industries)
इसका आईपीओ भी 24 नवंबर को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 288 रु से 304 रु है, जबकि आईपीओ से कंपनी 593 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में लॉट साइज 49 शेयरों की है। इसका जीएमपी 60 रु का है।
गांधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया (Gandhar Oil Refinery India)
इसका आईपीओ भी आज से 22 नवंबर से 24 नवंबर तक के लिए खुलेगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 160 रु से 169 रु है। आईपीओ साइज 500.69 करोड़ रु का है। वहीं लॉट साइज 88 शेयरों की है। इसका जीएमपी 55 रु पर है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
