IndiaAI मिशन को मिली नई उड़ान, दूसरे बैच के लिए चुने गए टॉप 10 स्टार्टअप्स; अब विदेशी मंच पर दिखाएंगे दम

IndiaAI Global Acceleration Program: इंडियाएआई (IndiaAI) स्टार्टअप्स ग्लोबल एक्सेलरेशन प्रोग्राम के दूसरे बैच के लिए देश के 10 स्टार्टअप्स को चुन लिया गया है।

IndiaAI Global Acceleration Program: भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। इसी दिशा में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत संचालित IndiaAI Mission ने ‘इंडियाएआई स्टार्टअप ग्लोबल एक्सेलरेशन प्रोग्राम’ के दूसरे चरण के लिए 10 भारतीय स्टार्टअप्स को चुना है। यह कार्यक्रम एफ, पेरिस और एचईसी पेरिस के साथ साझेदारी के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य भारतीय स्टार्टअप्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए जरूरी संसाधन और मार्गदर्शन प्रदान करना है।

IndiaAI

IndiaAI (Photo: iStock)

अलग-अलग उभरते क्षेत्रों से जुड़े हैं स्टार्टअप्स

इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम के लिए चुने गए स्टार्टअप अलग-अलग उभरते क्षेत्रों से जुड़े हैं। इनमें हेल्थ-टेक, क्लाइमेट-टेक, एजुकेशन-टेक, सैटेलाइट इंटेलिजेंस और कॉग्निटिव AI क्षेत्रों से जुड़े स्टार्टअप हैं । चयनित कंपनियों में एआई हेल्थ हाईवे इंडिया, अविरोस, कॉग्नेक्टो, फ्लॉन्ट, ग्रीनफाई.एआई, क्लाइमेटफोर्स टेक्नोलॉजीज, इन्फीहील हेल्थटेक, इनलुस्ट्रो लर्निंग, प्रेडको, स्कायसर्व हाईस्पेस टेक्नोलॉजीज और टेस्टएआईंग सॉल्यूशंस जैसे नाम शामिल हैं।

आईएसजी बैच II के लिए चुने गए स्टार्टअप्स

IndiaAI (Photo: iStock)

एआई हेल्थ हाईवे इंडिया: स्मार्ट स्टेथोस्कोप के जरिए दिल और सांस की बीमारियों का जल्दी पता लगाने में मदद करता है।

End of Feed