जनवरी 2026 में कारों की बंपर एंट्री! Kia Seltos से लेकर Maruti e-Vitara तक, जानिए कौन-कौन सी गाड़ियां होंगी लॉन्च

जनवरी में ऑटोमोबाइल सेक्टर में हलचल तेज होने वाली है। नए साल की शुरुआत के साथ कई कार कंपनियां अपने नए मॉडल लॉन्च करने या उनसे पर्दा उठाने की तैयारी में हैं। SUV से लेकर इलेक्ट्रिक कारों तक, इस महीने ग्राहकों को कई नए विकल्प देखने को मिल सकते हैं, जो फीचर्स, डिजाइन और टेक्नोलॉजी के मामले में पहले से ज्यादा बेहतर होंगे।

2026 की शुरुआत भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए बेहद खास होने वाली है। हर साल की तरह इस बार भी जनवरी में बड़े ऑटो ब्रांड नई-नई कारें लॉन्च करने की तैयारी में हैं। कुछ कारें पहले ही खुलकर सामने आ चुकी हैं, जबकि कुछ का टीजर रिलीज और अनाउंसमेंट भी हो चुकी है। इस महीने में खासकर SUV और इलेक्ट्रिक कारों की भीड देखने को मिलेगी। ऐसे में आइए आपको बताते हैं जनवरी में कौन कौन सी गाड़ियां लांच होने वाली हैं।

2026 cars Jan

नई Kia Seltos 2 जनवरी को धमाका

जनवरी की शुरुआत सबसे पहले नई Kia Seltos से होगी। यह पूरी तरह से नया मॉडल है जो नए K3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और पुराने मॉडल की तुलना में डिज़ाइन, फीचर्स और राइड क्वालिटी में बेहतर होगा। कंपनी इसमें नए डिजिटल डिस्प्ले, बेहतर इंटीरियर और अधिक आराम देने वाली सीटें दे रही है। इस SUV की अनुमानित कीमत करीब ₹11.00 लाख से ₹20.00 लाख के बीच रह सकती है।

End of Feed