अब 250 CC सेगमेंट में उत्पात मचाने वाली है Triumph, वेबसाइट पर दिखी नई बाइक्स

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 12, 2023, 10:23 PM IST

Triumph Motorcycle India की आधिकारिक वेबसाइट पर Triumph Roadster 250 और Scrambler 250 बाइक्स नजर आई हैं। कंपनी ने हाल में अपनी दो सबसे सस्ती बाइक्स स्पीड 400 और स्क्रैंबलर 400 एक्स मार्केट में उतारी हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रायम्फ ला रही और भी सस्ती बाइक्स
  • वेबसाइट पर स्पॉट हुई 2 सस्ती बाइक
  • Roadster 250, Scrambler 250

Triumph 250 CC Bikes: ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने हाल में अपनी सबसे सस्ती दो नई बाइक्स - ट्रायम्फ स्पीड 400 और स्क्रैंबलर 400 एक्स लॉन्च की हैं। अब कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इनसे भी सस्ती दो नई बाइक्स नजर आई हैं जिनके नाम ट्रायम्फ रोड्सटर 250 और स्क्रैंबलर 250 हैं। ये दोनों नई मोटरसाइकिल किफायती होने के साथ बजाज फैमिली की ही बाइक्स के अलावा कई अन्य ब्रांड्स से भी मुकाबला करेंगी। बता दें कि ने भारत में अपनी बिक्री मजबूत करने के लिए बजाज ऑटो से हाथ मिलाया है और ये नई सस्ती बाइक्स दोनों कंपनियां मिलकर बना रही हैं।

Triumph Roadster 250 And Scrambler 250 Spotted

नई मोटरसाइिल जा मिली बाइक अलवा कई अन ्रंड्स से भी मुकाबला रेंी।

हाल में आई हैं दो नई बाइक्स

ट्रायम्फ इंडिया ने नई स्पीड 400 और स्क्रैंबलर 400 एक्स से हाल में पर्दा हटाया था जिनमें से ट्रायम्फ स्पीड 400 की कीमत सामने आ चुकी है। इस बाइक को 2.23 लाख रुपये इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया गया था जो पहले 10,000 ग्राहकां के लिए थी। अब कंपनी ने ऐलान कर दिया है कि नई ट्रायम्फ स्पीड 400 और स्क्रैंबलर 400 एक्स के लिए 10,000 बुकिंग्स मिल गई हैं। कंपनी ने ये आंकड़ बुकिंग शुरू होने के महज 3 दिन में ही हासिल कर लिया है। बता दें कि 10,000 बुकिंग्स मिलने की दोनों बाइक्स 2.33 लाख रुपये शुरुआती कीमत पर मिलेंगी।

End of Feed