Toyota Urban Cruiser Electric SUV से हटा पर्दा, बहुत जल्द भारत में लॉन्च होगी EV

Toyota Urban Cruiser EV Revelaed: लॉन्च होते ही नई अर्बन क्रूजर ईवी टोयोटा के ग्लोबल लाइनअप की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ी बन जाएगी। इसे 10 जनवरी 2025 को होने वाले ब्रुसेल्स मोटर शो में शोकेस किया जाएगा और अगले साल के अंत तक ये भारतीय और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च की जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी से हटा पर्दा
  • 10 जनवरी को शोकेस होगी नई कार
  • भारत में लॉन्च होगी इलेक्ट्रिक SUV

Toyota Urban Cruiser EV Revelaed: टोयोटा ने भारतीय मार्केट में प्रोडक्शन मॉडल अर्बन क्रूजर इलेक्ट्रिक एसयूवी शोकेस कर दी है। लॉन्च होते ही नई अर्बन क्रूजर ईवी टोयोटा के ग्लोबल लाइनअप की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ी बन जाएगी। इसे 10 जनवरी 2025 को होने वाले ब्रुसेल्स मोटर शो में शोकेस किया जाएगा और अगले साल के अंत तक ये भारतीय और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च की जाएगी। असल में टोयोटा की नई अर्बन क्रूजर ईवी मारुति सुजुकी ई विटारा का रीबैज्ड वर्जन है। इसका उत्पादन सुजुकी की गुजरात फैक्ट्री में होने वाला है और भारत के अलावा ग्लोबल मार्केट में भी यहीं से निर्यात किया जाएगा।

Toyota Urban Cruiser EV

लॉन्च होते ही नई अर्बन क्रूजर ईवी टोयोटा के ग्लोबल लाइनअप की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ी बन जाएगी

भारत में वापसी करेगी अर्बन क्रूजर

भारतीय मार्केट में अर्बन क्रूजर ईवी के साथ इस नाम की वापसी कुछ समय बाद होने वाली है। इससे पहले देश में टोयोटा अर्बन क्रूजर बेची जाती थी जो पिछली जनरेशन मारुति विटारा ब्रेजा पर आधारित थी। इसके साथ-साथ मारुति सुजुकी भी संभवतः जनवरी में होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में नई ई विटारा शोकेस करने वाली है। इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी को कंपनियां कई वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। इसका बेस वेरिएंट फ्रंट व्हील ड्राइव वाला होगा जो 144 बीएचपी ताकत और 189 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

End of Feed