टोयोटा कारें फाइनेंस कराना होगा अब और भी आसान, कंपनी ने किया ये करार

Toyota MoU With Union Bank Of India: टोयोटा ने अपने ग्राहकों को आसान फाइनेंस उपलब्ध कराने के लिए उक करार किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत ग्राहक निजी इस्तेमाल के लिए खरीदे गए किसी भी टोयोटा वाहन की कीमत पर 90 प्रतिशत तक का वित्तपोषण पा सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा यूनियन बैंक के बीच एमओयू
  • आसान फाइनेंस पर मिलेगी गाड़ियां
  • 90 प्रतिशत तक फाइनेंस होंगी कारें

Toyota MoU With Union Bank Of India: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने शुक्रवार को कहा कि उसने वाहन वित्तपोषण समाधान के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत ग्राहक निजी इस्तेमाल के लिए खरीदे गए किसी भी टोयोटा वाहन की कीमत पर 90 प्रतिशत तक का वित्तपोषण पा सकते हैं।

Toyota MoU With Union Bank Of India

ग्राहक निजी इस्तेमाल के लिए खरीदे गए टोयोटा वाहन की कीमत पर 90 प्रतिशत तक का वित्तपोषण पा सकते हैं

लचीली अवधि का विकल्प

उन्हें समय से पहले कर्ज खत्म करने या आंशिक भुगतान पर लगने वाले शुल्क से छूट मिलेगी। इसके अलावा, निजी वाहन ग्राहक 8.8 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होने वाली ब्याज दरों के साथ सात साल तक की लचीली अवधि का विकल्प चुन सकते हैं।

End of Feed