2025 Toyota Camry का इंटीरियर आया सामने, आज लॉन्च होने वाली है ये महंगी सेडान

2025 Toyota Camry Interior: नई कैमरी भारत में लॉन्च होने वाली है जिसे विदेशी मार्केट में लॉन्च के करीब 1 साल बाद देश में पेश किया जाने वाला है। कंपनी ने नई कार पेश करने से पहले इसके आधिकारिक टीजर में डैशबोर्ड दिखाया है। कैमरी का 2025 मॉडल इस कार की नौवी पीढ़ी में पहुंच चुका है जो 11 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई टोयोटा कैमरी का इंटीरियर दिखा
  • आज भारत में लॉन्च होगी नई सेडान
  • 9वीं पीढ़ी में पहुंच चुकी 2025 कैमरी

2025 Toyota Camry Interior: टोयोटा आज भारतीय मार्केट में नई जनरेशन कैमरी सेडान लॉन्च करने वाली है जिसके इंटीरियर की झलक अब देखने को मिली है। नई कैमरी सेडान भारत में लॉन्च होने वाली है जिसे विदेशी मार्केट में लॉन्च के करीब 1 साल बाद देश में पेश किया जाने वाला है। कंपनी ने नई कार पेश करने से पहले इसके आधिकारिक टीजर में डैशबोर्ड दिखाया है। कैमरी का 2025 मॉडल इस कार की नौवी पीढ़ी में पहुंच चुका है जो 11 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा। नई कैमरी के साथ कई बदलाव किए गए हैं जिनमें नई डिजाइन और कई सारे हाइटेक फीचर्स मिलने वाले हैं।

2025 Toyota Camry Sedan

कंपनी ने नई कार पेश करने से पहले इसके आधिकारिक टीजर में डैशबोर्ड दिखाया है

2025 Toyota Camry: लुक और स्टाइल

नई टोयोटा कैमरी का स्टाइल और डिजाइन पहले से काफी अलग होने वाला है। इसके साथ नए हेडलैंप दिए गए हैं जिनसे सटे सी शेप के डीआरएल भी अच्छे दिखते हैं। इसके अगले हिस्से में एक ब्लैक पट्टी दी गई है जो पूरे अगले हिस्से को घेरती है। कार को हनीकॉम्ब पैटर्न की नई ग्रिल दी गई है जो बॉडी कलर की है।

End of Feed