Toyota Hyryder का फेस्टिव लिमिटेड एडिशन लॉन्च, मुफ्त में मिलेंगी 13 एक्सेसरीज

Toyota Hyryder Festive Limited Edition: टोयोटा हाइराइडर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 14.49 लाख रुपये है और 50,817 रुपये कीमत वाला फस्टिव पैकेज इसे फ्री में दिया जा रहा है। लिमिटेड एडिशन को 13 एक्सेसरीज मिली हैं जिनमें नए मड फ्लैप, डोर वाइसर, फ्रंट और रियर बंपर, हेडलैंप्स, लोगो, बॉडी क्लैडिंग, फेंडर्स और बूट के साथ डोर हैंडल्स पर क्रोम गार्निश शामिल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा हाइराइडर फेस्टिव लिमिटेड एडिशन
  • मुफ्त में एक्सेसरीज के साथ आ रही एसयूवी
  • त्योहारी सीजन में ग्राहकों को मिलेगा फायदा

Toyota Hyryder Festive Limited Edition: टोयोटा ने त्योहारी सीजन के पीक टाइम पर हाइराइडर एसयूवी का फेस्टिवल लिमिटेड एडिशन पेश किया है। ये असल में इस एसयूवी को मिला मुफ्त एक्सेसरी पैकेज है जो मिड लेवल जी और टॉप वी ट्रिम में दिया गया है। टोयोटा हाइराइडर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 14.49 लाख रुपये है और 50,817 रुपये कीमत वाला फस्टिव पैकेज इसे फ्री में दिया जा रहा है। लिमिटेड एडिशन को 13 एक्सेसरीज मिली हैं जिनमें नए मड फ्लैप, डोर वाइसर, फ्रंट और रियर बंपर, हेडलैंप्स, लोगो, बॉडी क्लैडिंग, फेंडर्स और बूट के साथ डोर हैंडल्स पर क्रोम गार्निश शामिल हैं। इसके अलावा ऑल वेदर 3डी फ्लोर मैट्स, लेग एरिया में लाइट और डैश कैम केबिन में दिए गए हैं।

Toyota Hyryder Festive Limited Edition Launched

50,817 रुये मत वाल स्टिव पैक इसे फ्री ें दिया रहा है

एसयूवी को मिला हाईब्रिड इंजन

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर के साथ सेल्फ चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक तकनीक वाला इंजन दिया गया है। कंपनी ने ग्लोबल मार्केट के बाद अब इस तकनीक को भारत में पेश किया है। इसके अलावा अर्बन क्रूजर हाइराइडर को एक और पावरट्रेन दी गई है जो निओ ड्राइव है। नई एसयूवी को मारुति सुजुकी से लिया 1.5-लीटर इंजन दिया गया है जो टोयोटा के हाइब्रिड सिस्टम और ई-ड्राइव ट्रांसमिशन से लैस है। ये इंजन माइल्ड वर्जन में 103 पीएस ताकत और 137 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम के साथ ये 116 पीएस जनरेट करता है।

End of Feed