Tata की ये 3 इलेक्ट्रिक कारें जल्द सड़कों पर मचाएंगी तहलका, धाकड़ फीचर्स से होंगी लैस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2023, 06:41 PM IST

Tata Motors ने अगले 2-3 सालों में सभी सेगमेंट में कई नई कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस प्लान में कंपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली टियागो हैचबैक से लेकर नेक्सन सबकॉम्पैक्ट एसयूवी नए अपडेट के साथ लाने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा हैरियर का आएगा ईवी वर्जन
  • टाटा सिएरा ऑटो एक्सपो में हो चुकी है पेश
  • जनरेशन 2 ईवी आर्किटेक्चर पर होगी बेस्ड

Tata Motors ने अगले 2-3 सालों में सभी सेगमेंट में कई नई कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस प्लान में कंपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली टियागो हैचबैक से लेकर नेक्सन सबकॉम्पैक्ट एसयूवी नए अपडेट के साथ लाने वाली है। कर्वव और सिएरा एसयूवी क्रमशः 2024 और 2025 में पेट्रोल-डीजल और ईवी इंजन के साथ आएगी। तो आइए इन पर नजर डालते हैं।

tata motors

Tata Motors सभी सेगमेंट में कई नई कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही है।

टाटा कर्व

Tata Curvv के कॉन्सेप्ट को इस साल जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। यह मॉडल ब्रांड के जनरेशन 2 ईवी आर्किटेक्चर पर बनी है। Curvv SUV पेट्रोल-डीजल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों विकल्पों के साथ आएगी। इसके पेट्रोल वेरिएंट में Tata का नया 1.2L टर्बो इंजन मिल सकता है, जो 125PS और 225Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

End of Feed