Steelbird ने लॉन्च किया गणेश एडिशन हेलमेट, मिले जोरदार ग्राफिक्स और कीमत कम

Steelbird Ganesh Edition Helmet Launched: गणेश चतुर्थी पर स्टीलबर्ड ने खास हेलमेट भारत में लॉन्च किया है। SBH-34 गणेश एडिशन हेलमेट ग्लॉसी और मैट फिनिश में उपलब्ध है, जिसमें ब्लैक और रेड, ब्लैक और गोल्ड, ब्लैक और ग्रे, और ब्लैक और ऑरेंज जैसे शानदार कलर कॉम्बिनेशन दिए गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्टीलबर्ड गणेश एडिशन हेलमेट लॉन्च
  • जोरदार ग्राफिक्स के साथ पेश किया
  • 1,349 रुपये रखी हेलमेट की कीमत

Steelbird Ganesh Edition Helmet Launched: गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर, दुनिया की सबसे बड़ी हेलमेट निर्माता कंपनियों में से एक, स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया लिमिटेड ने SBH-34 गणेश एडिशन हेलमेट लॉन्च किया है। SBH-34 गणेश एडिशन हेलमेट ग्लॉसी और मैट फिनिश में उपलब्ध है, जिसमें ब्लैक और रेड, ब्लैक और गोल्ड, ब्लैक और ग्रे, और ब्लैक और ऑरेंज जैसे शानदार कलर कॉम्बिनेशन दिए गए हैं। हेलमेट में भगवान गणेश और उनके प्रतीकों की खूबसूरत नक्काशी की गई है, जो बुद्धिमानी, समृद्धि और सुरक्षा का प्रतीक है।

Steelbird Launched New Ganesh Edition Helmet

स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया लिमिटेड ने SBH-34 गणेश एडिशन हेलमेट लॉन्च किया है

हाई क्वालिटी थर्मोप्लास्टिक शेल से बना

यह हेलमेट उच्च गुणवत्ता वाले थर्मोप्लास्टिक शेल से बना है, जो सुरक्षा और आराम को सुनिश्चित करता है। इसमें हाई डेंसिटी ईपीएस (EPS) लगा है, जो प्रभाव को अधिकतम रूप से अवशोषित करता है, जिससे सवार की सुरक्षा बनी रहती है। इसका पॉलीकार्बोनेट (PC) एंटी-स्क्रैच कोटेड वाइज़र स्पष्ट दृष्टि प्रदान करता है और पीछे लगे रिफ्लेक्टर से दृश्यता बढ़ती है, जिससे सड़क सुरक्षा में सुधार होता है। स्टाइलिश और आरामदायक इंटीरियर के साथ, यह हेलमेट एक शानदार सवारी अनुभव भी देता है।

End of Feed