Steelbird ने पेश किए 36 से ज्यादा नए हेलमेट, अब यूरोपीय बाजार में धमाल मचाएंगे

EICMA 2024 Steelbird IGNYTE Helmet: मिलान में आयोजित EICMA 2024, जो दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित मोटरसाइकिल ट्रेड शो है, में IGNYTE ने 36 से अधिक नवीनतम हेलमेट मॉडल्स को प्रदर्शित किया। ये सभी मॉडल ECE 22.06 प्रमाणित हैं, जो यूरोपीय सुरक्षा मानक है।

KEY HIGHLIGHTS
  • EICMA 2024 में स्टीलबर्ड की पेशकश
  • 36 से ज्यादा हेलमेट मॉडल पेश किए
  • यूरोपीय मार्केट में कंपनी ने मारी एंट्री

EICMA 2024 Steelbird IGNYTE Helmet: मशहूर हेलमेट कंपनी Steelbird के IGNYTE हेलमेट ने यूरोपीय बाजार में एंट्री कर ली है। मिलान में आयोजित EICMA 2024, जो दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित मोटरसाइकिल ट्रेड शो है, में IGNYTE ने 36 से अधिक नवीनतम हेलमेट मॉडल्स को प्रदर्शित किया। ये सभी मॉडल ECE 22.06 प्रमाणित हैं, जो यूरोपीय सुरक्षा मानक है। Steelbird Hi-Tech India Limited के प्रबंध निदेशक, श्री राजीव कपूर ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "यह भारतीय निर्माण के लिए गर्व का क्षण है। EICMA में प्रदर्शित हमारे हेलमेट लाइनअप हमारे सुरक्षा, गुणवत्ता और नवीनता के प्रति ध्यान का स्पष्ट प्रतीक है।"

Steelbird IGNYTE Helmet EICMA 2024

िलान में आयोजित EICMA 2024 में IGNYTE ने 36 से धिक हेमेट मॉल् को प्रदरशित किया

प्रत्येक मॉडल ECE 22.06 प्रमाणित

Airlite Fiberglass Shell से निर्मित AI सीरीज के ये हल्के हेलमेट विश्व के सबसे हल्के हेलमेट्स में से एक हैं, जो सुरक्षा के साथ वजन में कमी पर ध्यान केंद्रित करते हैं। प्रत्येक मॉडल ECE 22.06 प्रमाणित है और इसमें मल्टी-डेंसिटी EPS (एक्सपैंडेड पोलिस्टायरीन) लाइनर है जो उच्च प्रभाव को अवशोषित कर सवार की सुरक्षा को बढ़ाता है। इन हेलमेट्स में पॉलीकार्बोनेट एंटी-स्क्रैच वाइज़र भी हैं। इनके अन्य मुख्य विशेषताओं में दोहरे स्पॉइलर, रिफ्लेक्टिव नेक एलिमेंट्स, और प्रीमियम, वॉशेबल इंटीरियर्स शामिल हैं जो Airlite ब्रांडिंग के साथ आते हैं।

End of Feed