स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट 2026: स्कोडा ने भारतीय ग्राहकों के लिए पेश कुशाक फेसलिफ्ट से पर्दा हटा दिया है। इस मिड-साइड एसयूवी को एक नए और बेहतर डिजाइन और केबिन एक्सपीरियंस में सुधार के साथ पेश किया गया है। एसयूवी को पांच ट्रिम्स Classic+, Signature, Sportline, Prestige और MonteCarlo में लाया गया है।
स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट 2026 (Photo : Skoda India)
इंजन और डिजाइन
स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट में पहले की तरह 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प जारी रहेंगे। डिजाइन की बात करें तो यह नया मॉडल बाहर से देखने में काफी प्रीमियम लुक देता है। नई कुशाक के फ्रंट फेसिया में अब नया, बड़ा ग्रिल लगा है, जिसमें इल्यूमिनेटेड लाइट बैंड भी है। इसके अलावा इसमें LED लाइटिंग पैकेज और सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स भी दिए गए हैं।
कलर और फीचर्स
Kushaq facelift को कंपनी की ओर से 8 कलर ऑप्शन Candy White, Brilliant Silver, Deep Black, Lava Blue, Carbon Steel, Shimla Green, Steel Grey and Cherry Red में पेश किया गया है। नई Kushaq के सभी वेरिएंट्स में एलॉय व्हील्स और सनरूफ स्टैंडर्ड फीचर के रूप में मिलेंगे। गाड़ी के top-end Prestige variant में panoramic sunroof की सुविधा रहेगी। नई कुशाक में बूट स्पेस को भी बढ़ाया गया है।फेसलिफ्ट में यह 491 लीटर हो गया है। नई कुशाक के खास फीचर की बात करें तो यह फेसलिफ्ट मॉडल रियर में मसाजिंग सीट्स के साथ लाया गया है। यह सेगमेंट में पहली बार पेश किया जाने वाला फीचर है। फेसलिफ्ट मॉडल में 26.03 सेमी का डिजिटल कॉकपिट मिलेगा। यह एक फुली डिजिटल यूनिट है, जो कि कस्टमाइज किया जा सकता है और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ आता है।
कायलाक का नया वेरिएंट
कंपनी ने कायलाक (Kylaq) के नए वेरिएंट Classic+ को भी पेश किया है। यह वेरिएंट मैनुअल गियरबॉक्स के साथ-साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में भी उपलब्ध होगा। यह बेस वेरिएंट से ऊपर पोजिशन किया जाएगा। इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक वाइपर्स, मल्टी-फंक्शन वाइपर्स जैसे कई नए फीचर्स भी दिए जाएंगे। इसके अलावा, Signature+ और Signature वेरिएंट्स को अब नए अपडेट्स के साथ पेश किया गया है। इनमें रियर वाइपर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, पैडल शिफ्टर्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे एडवांस फीचर्स शामिल किए गए हैं। कायलाक (Kylaq) को अब 6 वेरिएंट और 11 प्राइस पॉइंट पर खरीदा जा सकेगा। कंपनी का कहना है कि इस साल के अंत में कायलाक (Kylaq) का Sportline variant भी लाया जाएगा, जो स्पोर्टियर, शार्पर और ज्यादा एक्सपेन्सिव वर्जन होगा।
Kodiaq RS भी जल्द होगी पेश
कंपनी ने आधिकारिक घोषणा की है कि Kodiaq RS को भी भारतीय बाजार में लाया जाएगा। यह कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी होगी और इसे इसी वर्ष की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, स्कोडा का कहना है कि Octavia vRS का नया शिपमेंट लाया जाएगा।
