Salman Khan Opted Bulletproof Luxury SUV After Life Threats: बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान को हाल में गैंग्सटर लॉरेंस बिश्नोई ने जाने से मारने के धमकी दी है. इससे पहले भी उन्हें लाइफ थ्रेट्स दी जा चुकी हैं. यही वजह है कि सलमान ने अपनी सुरक्षा के लिहाज से नई बुलेटप्रूफ टोयोटा लैंड क्रूजर SUV खरीदी है. जहां इनका कार कलेक्शन लग्जरी कारों से भरा हुआ है, वहीं ये नई लैंड क्रूजर उन्होंने अपनी जान की सलामती और किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए खरीदी है. उन्होंने इस लग्जरी SUV का पिछली जनरेशन वाला एलसी200 वेरिएंट चुना है.
Salman Khan ने इस लग्जरी SUV का पिछली जनरेशन वाला LC200 वेरिएंट चुना है.
बाहर से भी गाड़ी करवा सकते हैं बुलेटप्रूफ
जहां मर्सिडीज-बेंज से लेकर बीएमल्ब्यू और लैंड रोवर से ऑडी तक वाहन निर्माता अपनी कारों को बुलेटप्रूफ नहीं बनाते, वहीं आफ्टर मार्केट इन्हें बख्तरबंर करवाया जा सकता है. दिलचस्प है कि लग्जार कार कंपनियों से अलग भारतीय वाहन निर्माता महिंद्रा बुलेटप्रूफ कारें बेचती है. बाहर से सर्विस देने वाले गैराज सुरक्षा के अंतर्राष्ट्रीय स्टैंडर्ड पर काम करते हैं और बुलेटप्रूफ कारों कको वीआर9 और वीआर10 रेटिंग के हिसाब से तैयार करते हैं.
कितनी है नई लग्जरी SUV की कीमत
टोयोटा ने लंबे वेटिंग पीरियड के साथ भारत में नई लैंड क्रूजर एलसी300 लॉन्च कर दी है जिसके इकलौते वेरिएंट की कीमत 2.1 करोड़ रुपये है. इस धाकड़ SUV के साथ 3.33-लीटर ट्विन टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है जो 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है और 309 पीएस ताकत बनाता है. लैंड क्रूजर जे300 SUV के साथ 3.4-लीटर ट्विन टर्बोचार्ज्ड वी6 पेट्रोल इंजन भी दिया है जो भारतीय मार्केट में पेश नहीं किया गया है.
