नई Royal Enfield Scram 440 भारत में लॉन्च, इस कीमत पर बहुत दमदार विकल्प बनी

New Royal Enfield Scram 440: कंपनी ने 2 वेरिएंट्स ट्रेल और फोर्स में लॉन्च किया है जिनमें से फोर्स की कीमत 2.15 लाख रुपये रखी गई है। इन दोनों में सिर्फ वायर स्पोक व्हील्स और अलॉय व्हील्स का फर्क है। कंपनी भारत में अब तक स्क्रैम 411 बेच रही थी, नई स्क्रैम 440 के साथ इस रेंज में दमदार विकल्प कंपनी ने जोड़ दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 लॉन्च
  • 2.08 लाख रुपये शरुआती दाम
  • इस रेंज की दूसरी मोटरसाइकिल

New Royal Enfield Scram 440: रॉयल एनफील्ड ने भारतीय मार्केट में नई स्क्रैम 440 मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2.08 लाख रुपये है। कंपनी ने 2 वेरिएंट्स ट्रेल और फोर्स में लॉन्च किया है जिनमें से फोर्स की कीमत 2.15 लाख रुपये रखी गई है। इन दोनों में सिर्फ वायर स्पोक व्हील्स और अलॉय व्हील्स का फर्क है। कंपनी भारत में अब तक स्क्रैम 411 बेच रही थी, नई स्क्रैम 440 के साथ इस रेंज में दमदार विकल्प कंपनी ने जोड़ दिया है। दिखने में ये बाइक बहुत जोरदार है और नई तकनीक भी इसके साथ दी गई है। हालांकि बाकी की पूरी बाइक स्क्रैम 411 जैसी ही है।

New Royal Enfield Scram 440 Launched

कंपनी ने 2 वेरिएंट्स ट्रेल और फोर्स में लॉन्च किया है जिनमें से फोर्स की कीमत 2.15 लाख रुपये रखी गई है

कितनी दमदार है बाइक

रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 दिखने में भले ही स्क्रैम 411 जैसी ही है, लेकिन इसके साथ अ 443 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। ये दमदार इंजन पहले के मुकाबले दमदार होने के साथ 3 मिमी बड़ और 81 मिमी चौड़ा है। ये मौजूदा इंजन की तुलना में 4.5 प्रतिशत ज्यादा ताकत और 8.5 ज्यादा टॉर्क जनरेट करता है। कुल मिलाकर 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आने वाला ये इंजन 6250 आरपीएम पर 25.4 बीएचपी ताकत और 4000 आरपीएम पर 34 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

End of Feed