प्रोडक्शन रेडी Skoda Compact SUV टेस्टिंग करती दिखी, Punch और Exter से मुकाबला

New Skoda Kylaq Spied Testing: नई कॉम्पैक्ट एसयूवी स्कोडा केलक नाम से बेची जाएगी और भारतीय मार्केट के लिए इस पर से 6 नवंबर को पर्दा हटाया जाएगा। इसके साथ पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलेंगे और कंपनी मुकाबले के हिसाब से ये पैसा वसूल कार होगी। हाल में इसका प्रोडक्शन रेडी मॉडल टेस्टिंग करता दिखा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • Skoda Kylaq प्रोडक्शन के लिए तैयार
  • 6 नवंबर को हटेगा इस कार से पर्दा
  • जारी है कॉम्पैक्ट एसयूवी की टेस्टिंग

New Skoda Kylaq Spied Testing: स्कोडा भारत में लगातार अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी की टेस्टिंग कर रही है जिसका प्रोडक्शन रेडी मॉडल हाल में नजर आया है। ये नई कार स्कोडा केलक नाम से बेची जाएगी और भारतीय मार्केट के लिए इस पर से 6 नवंबर को पर्दा हटाया जाएगा। इसके साथ पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलेंगे और कंपनी मुकाबले के हिसाब से ये पैसा वसूल कार होगी। इस एसयूवी के साथ स्कोडा इंडिया उस सेगमेंट में एंट्री करने वाली है जहां इस समय सबसे तगड़ा मुकाबला जारी है। यानी देश में इसका मुकाबला कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में पहले से अपनी धाक जमा चुकी कारों से होगा।

Skoda Kylaq Compact SUV Spotted Testing

इसके साथ पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलेंगे और कंपनी मुकाबले के हिसाब से ये पैसा वसूल कार होगी

कितना दमदार है इंजन

स्कोडा इंडिया अपनी आगामी एसयूवी के साथ कुशक और स्लाविया जैसे कई मॉडल्स के पुर्जे देने वाली है। इस एसयूवी के साथ 1.0-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन दिया गया है जो मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलने वाला है। कंपनी ने ये जानकारी भी दी है कि अब भी स्कोडा का टार्गेट हैचबैक और सेडान के ग्राहक हैं। यानी जहां देश के ज्यादातर लोग अपने लिए नई कार के रूप में कॉम्पैक्ट और सबकॉम्पैक्ट एसयूवी चुन रहे हैं, वहीं हैचबैक में किफायती और सेडान में पैसा वसूल कारें पसंद की जा रही हैं।

End of Feed