त्योहारी सीजन में सिर्फ मिठाई ही नहीं, गाड़ी पर भी जमकर पैसे बचाएं, तरीका यहां जान लें

Festive Car Offer: कंपनियां और डीलरशिप ग्राहकों को लुभाने के लिए जबरदस्त ऑफर्स, कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और डिस्काउंट लेकर आते हैं। कई बार सही डील चुनकर ग्राहक लाखों रुपये तक की बचत कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए आपको केवल ऑफर देखकर ही फैसला नहीं करना चाहिए बल्कि थोड़ी समझदारी और रिसर्च भी जरूरी है।

भारत में त्योहारी सीजन को हमेशा शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि दिवाली, नवरात्रि और दशहरा जैसे अवसरों पर लोग नए घर, सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स और गाड़ियां खरीदना बेहद शुभ मानते हैं। ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए भी यह समय साल का सबसे बड़ा बिक्री सीजन होता है। इस दौरान कंपनियां और डीलरशिप ग्राहकों को लुभाने के लिए जबरदस्त ऑफर्स, कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और डिस्काउंट लेकर आते हैं। कई बार सही डील चुनकर ग्राहक लाखों रुपये तक की बचत कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए आपको केवल ऑफर देखकर ही फैसला नहीं करना चाहिए बल्कि थोड़ी समझदारी और रिसर्च भी जरूरी है।

इन पांच बातों का रखें ख्याल, फायदे में रहेंगे

गाड़ी खरीदने से पहले डीलरों के बीच तुलना करना, फाइनेंस स्कीम्स की सही जानकारी लेना, पुराने वाहन के बदले मिलने वाले एक्सचेंज बोनस को समझना और इंश्योरेंस से जुड़े ऑफर्स का सही इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही, साल के अंत में स्टॉक क्लियरेंस सेल के दौरान भी अतिरिक्त छूट मिल सकती है। अगर आप त्योहारी सीजन में गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए बेहद सही हो सकता है। यहां हम आपको पांच ऐसे अहम टिप्स बता रहे हैं, जिन पर अमल कर आप लाखों की बचत कर सकते हैं।

End of Feed