पटना में बनेगा अल्ट्रापॉड PRT सिस्टम, ये है क्या? जानिए कहां से कहां तक मिलेगी ये सुविधा

UltraPod Personal Rapid Transit System: बिहार की राजधानी पटना में प्रमुख सरकारी और प्रशासनिक भवनों को जोड़ने के लिए करीब 296 करोड़ रुपये की लागत से अल्ट्रापॉड्स पर्सनल रैपिड ट्रांजिट (PRT) सिस्टम बनाई जाएगी। यह स्वचालित ट्रांसपोर्ट नेटवर्क यात्रियों को बिना रुकावट सीधे उनके गंतव्य तक पहुंचाएगा और शहर में यातायात दबाव और प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा।

UltraPod Personal Rapid Transit System: बिहार की राजधानी पटना में जल्द ही एक नई अल्ट्रापॉड्स पर्सनल रैपिड ट्रांजिट (पीआरटी) सिस्टम बनाई जाएगी। इसका उद्देश्य शहर के प्रमुख सरकारी और प्रशासनिक भवनों के बीच तेज और सुविधाजनक संपर्क स्थापित करना है। अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 296 करोड़ रुपये होगी। सरकार के कैबिनेट सचिवालय के बयान के अनुसार मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इस प्रस्तावित सिस्टम को लेकर लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की टीम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें कंपनी ने परियोजना के बारे में जानकारी दी।

Patna, Bihar, UltraPod, Personal Rapid Transit, PRT, Larsen and Toubro, L and T, government buildings

पटना में बनेगा ‘अल्ट्रापॉड्स पर्सनल रैपिड ट्रांजिट' सिस्टम, 296 करोड़ रुपये होंगे खर्च (तस्वीर-X)

अल्ट्रापॉड्स क्या हैं?

अल्ट्रापॉड्स या अर्बन लाइट ट्रांजिट पॉड्स एक प्रकार का स्वचालित परिवहन नेटवर्क है। यह पॉड्स खासतौर पर निर्धारित मार्ग पर बिना अनियोजित ठहराव के चलेंगे और यात्रियों को सीधे उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगे। इस परियोजना के तहत पॉड्स पर्यावरण अनुकूल होंगे और ‘कार्बन पॉजिटिव’ तरीके से काम करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि ट्रैक बनाने के दौरान किसी भी पेड़ की कटाई नहीं की जाएगी।

End of Feed