Ola Electric Scooter Discount: ओला इलेक्ट्रिक लोगों की विश्वास जीतने में सफल रही है और कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स धड़ल्ले से बिक रहे हैं. हालांकि हीरो मोटोकॉर्प ने अब इस सेगमेंट में कदम रख दिया है और सिंपल एनर्जी भी जल्द मार्केट में अपना पहला जोरदार इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने वाली है. इसी मुकाबले में आगे बने रहने और ग्राहकों की दिवाली में और भी ज्यादा उजाला भरने के लिए कंपनी ने अपने सबसे महंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 प्रो पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट दिया है. त्योहारों के इस मौसम में अगर आप ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो इसकी विंडो खुली हुई है.
ओला 22 अक्टूबर 2022 को नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च करने वाली है जो एस1 का किफायती वेरिएंट होगा.
1.40 लाख रुपये है एक्सशोरूम कीमत
पहले ओला ने इस फेस्टिव ऑफर को दशहरे तक ही उपलब्ध कराया था, लेकिन बाद में कंपनी ने इसे दिवाली 2022 तक आगे बढ़ा दिया. ओला एस1 प्रो की एक्सशोरूम कीमत 1.40 लाख रुपये है, लेकिन अगर आप इसे फेस्टिव सीजन में खरीदने वाले हैं तो ये 10,000 रुपये सस्ता मिलेगा. ग्राहक इस ऑफर का फायदा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उठा सकते हैं.
सिंगल चार्ज में कितना चलती है
एआरएआई की मानें तो एक बार फुल चार्ज करने पर एस1 प्रो को 185 किमी तक चलाया जा सकता है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 115 किमी होने का दावा है. ओला एस1 प्रो को 1,29,999 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया था, हालांकि कंपनी ने इसकी कीमत में कुछ समय पहले ही बड़ा इजाफा किया है. बता दें कि ओला 22 अक्टूबर 2022 को नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च करने वाली है जो एस1 का किफायती वेरिएंट होगा.
