Ola के सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर को मिलेगी सब्सिडी, जानें कितने का मिलेगा

PLI Scheme Approved For Ola S1X: ओला इलेक्ट्रिक ने बयान में कहा, कंपनी के पास अब दोपहिया वाहनों में पांच उत्पाद हैं जो पीएलआई योजना के तहत प्रमाणित हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उत्पाद के लिए पीएलआई प्रमाणन प्राप्त करना हमारी एकीकृत विनिर्माण शक्ति की पुष्टि करता है, जो भारत के इलेक्ट्रिक वाहन लक्ष्य को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।’’

KEY HIGHLIGHTS
  • ओला एस1एक्स पर अब मिलेगी सब्सिडी
  • कंपनी का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • कम बजट में भी ग्राहकों को होगा लाभ

PLI Scheme Approved For Ola S1X: ओला इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 एक्स 2केडब्ल्यूएच को उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत पात्रता आवश्यकताओं के तहत अनुपालन प्रमाणपत्र मिल गया है। ओला इलेक्ट्रिक ने बयान में कहा, इसके साथ ही कंपनी के पास अब दोपहिया वाहनों में पांच उत्पाद हैं जो पीएलआई योजना के तहत प्रमाणित हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उत्पाद के लिए पीएलआई प्रमाणन प्राप्त करना हमारी एकीकृत विनिर्माण शक्ति की पुष्टि करता है, जो भारत के इलेक्ट्रिक वाहन लक्ष्य को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।’’

Ola S1X PLI Subsidy Approved

2 kWh बैटरी पैक वाले एस1एक्स की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 74,999 रुपये रखी है

पैसा वसूल है इलेक्ट्रिक स्कूटर

प्रवक्ता ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी मोटर वाहन पीएलआई योजना एक बड़ा परिवर्तनकारी कदम रही है। इसने विनिर्माताओं को स्थानीय आपूर्ति श्रृंखलाओं को बढ़ाने, घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और व्यापक आर्थिक वृद्धि हासिल करने में कंपनियों की सहायता करने के लिए प्रेरित किया है। कंपनी का 2 किलोवाट-आर बैटरी पैक वाला स्कूटर किफायती है और पैसा वसूल फीचर्स से लोडेड है। कंपनी इसके साथ 3 किलोवाट-आर बैटरी पैक भी देती है जो लंबी रेंज देता है।

End of Feed