Ola Electric कल लॉन्च करेगी अपनी पहली बाइक, धांसू लुक देखते रह जाएंगे लोग

Ola Electric Bike Teased Again: ओला इलेक्ट्रिक कल यानी 15 अगस्त को भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने वाली है। इसका नया टीजर कंपनी ने जारी कर दिया है जो दिखने में बहुत जोरदार और फ्यूचरिस्टि क लुक वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। इसकी बाकी जानकारी कल मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • ओला इलेक्ट्रिक कल भारत में होगी लॉन्च
  • धांसू लुक के साथ मिलेंगे हाइटेक फीचर्स
  • मिलने वाला है लंबी रेंज वाला बैटरी पैक

Ola Electric Bike Teased Again: ओला इलेक्ट्रिक 15 अगस्त को भारत के इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में एंट्री करने वाल है। कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक कल यानी स्वतंत्रता दिवस पर लॉन्च करने जिसका नया टीजर ओला ने जारी कर दिया है। ये स्टाइल और डिजाइन में बहुत जोरदार है और लुक में फ्यूचरिस्टि क नजर आ रही है। ये प्रोडक्शन के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रही है और ये फोटो ओला की आरएंडडी एंड मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी से पोस्ट की गई है। इस फोटो के साथ ओला ये भी दिखाना चाह रही है कि पिछले स्वतंत्रता दिवस पर दिखाई गई इलेक्ट्रिक बाइक अब भारत में लॉन्च के लिए तैयार है।

Ola Electric Bike Teased Again

स्टाइल और डिजाइन में बहुत जोरदार है और लुक में फ्यूचरिस्टिनजररही है

दमदार बैटरी पैक मिलेगा

भाविश ने जो फोटो जारी की है वो दमदार बैटरी पैक से लोडेड है, ये बैटरी काफी बड़े साइज की दिख रही है, खासतौर पर ओला इलेक्ट्रिक बाइक्स के मुकाबले तो काफी बड़ी है। इसके साथ-साथ स्प्रॉकेट चेन भी यहां देखने को मिली है। यही मैकेनिज्म हमें अल्ट्रावॉयलेट के एफ77 माक 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर में देखने को मिली है। अल्ट्रावॉयलेट की ये इलेक्ट्रिक बाइक देखने में बहुत खूबसूरत है, ऐसे में ओला की ये ई-बाइक भी काफी खूबसूरत हो सकती है। ध्यान से फोटो को देखें तो सीट भी नजर आएगी, यानी ये बाइक प्रोडक्शन के लिए लगभग तैयार है।

End of Feed