Ola Electric को लगातार हो रहा नुकसान, 500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी कंपनी

Ola Loss And Layoff: रिपोर्ट्स के अनुसार, भाविश अग्रवाल की अगुआई वाली इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या को कम कर "लाभप्रदता को बढ़ाकर" अपनी परिचालन दक्षता को बढ़ाने की कोशिश कर रही है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी की पुनर्गठन की यह कवायद कई विभागों के कर्मचारियों को प्रभावित करेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • ओला इलेक्ट्रिक का मुनाफा घटा
  • 500 कमर्चारियों का Layoff
  • कई विभागों में होगी बड़ी छंटनी

Ola Loss And Layoff: सरकारी जांच और बढ़ते घाटे के बीच विवादों में घिरी ओला इलेक्ट्रिक कंपनी पुनर्गठन की कोशिशों तहत कम से कम 500 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भाविश अग्रवाल की अगुआई वाली इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या को कम कर "लाभप्रदता को बढ़ाकर" अपनी परिचालन दक्षता को बढ़ाने की कोशिश कर रही है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी की पुनर्गठन की यह कवायद कई विभागों के कर्मचारियों को प्रभावित करेगी।

Ola Electric Loss And Layoff

कंपनी की पुनर्गठन की यह कवायद कई विभागों के कर्मचारियों को प्रभावित करेगी

कर्मचारियों की छंटनी

सूत्रों का हवाला देते हुए इंक42 (आईएनसी42) की रिपोर्ट के अनुसार, "कंपनी का उद्देश्य लाभप्रदता बढ़ाने और मार्जिन में सुधार के लिए खर्चों में कटौती करना है। हालांकि, कर्मचारियों की छंटनी को लेकर कोई समय अवधि निर्धारित नहीं है।" ओला इलेक्ट्रिक की ओर से इस छंटनी पर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। न ही मामले पर कोई टिप्पणी की गई है। ओला इलेक्ट्रिक ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर अवधि में 43 प्रतिशत वृद्धि के साथ 495 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया, जो पिछली तिमाही में 347 करोड़ रुपये था।

End of Feed