Oben Electric बाइक्स पर जोरदार डिस्काउंट, इतने दिन मिलती रहेगी बंपर छूट

Open Electric Festive Offers: Oben Electric ने दशहरा सीजन में आकर्षक डील्स दी हैं जो त्यौहारों को और भी मजेदार बना देंगी। 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक, ग्राहक Oben Electric की खास परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, Oben Rorr को मात्र 1,19,999 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ओबेन इलेक्ट्रिक वाहनों पर बंपर छूट
  • 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक लाभ
  • 60,000 रुपये तक मिलेगी डिस्काउंट

Open Electric Festive Offers: भारत की अग्रणी घरेलू इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों में से एक Oben Electric ने दशहरा सीजन की शुरुआत देश भर में आकर्षक डील्स के साथ की है, जो त्यौहारों को और भी मजेदार बना देंगी। 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक, ग्राहक Oben Electric की खास परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, Oben Rorr को मात्र 1,19,999 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं, जो 1,49,999 रुपये की मूल एक्स-शोरूम कीमत पर 30,000 रुपये की फ्लैट बचत है। इसके अलावा, प्रत्येक उत्पाद की खरीद के साथ 5 साल की बढ़ी हुई वारंटी और iPhone 15, iPad Mini और Sony (सोनी) हेडफ़ोन जीतने का अवसर मिलता है।

Oben Offering Huge Discount This Dussehra

Oben Rorr को मात्र 1,19,999 रुये की एक्स-शोूम मत पर ीद ते हैं।

60,000 रुपये तक बचत होगी

त्यौहारों के उत्साह को और बढ़ाते हुए, Oben Electric बेंगलुरु, दिल्ली और पुणे में अपने शोरूम्स में एक खास दशहरा धमाल दिवस भी आयोजित करेगी। ये विशेष एक दिवसीय कार्यक्रम ग्राहकों को Oben Rorr पर कुल ₹60,000 तक की भारी बचत करने का मौका देंगे, जिससे इसकी कीमत सिर्फ ₹89,999 रह जाएगी। बेंगलुरु में यह कार्यक्रम 29 सितंबर को (HSR लेआउट शोरूम में) होगा, इसके बाद 2 अक्टूबर को दिल्ली (द्वारका शोरूम में) और 6 अक्टूबर को पुणे (वाकड शोरूम में) में होगा। ग्राहकों को Oben Electric के साथ इलेक्ट्रिक क्रांति में शामिल होने और भारी बचत के इस खास अवसर का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

End of Feed