Old Unfit Vehicles: इन पुराने वाहनों पर गिरने वाली है गाज, ट्रैफिक पुलिस के हाथ लगे तो होंगे सीधे कबाड़

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 2, 2023, 12:12 PM IST

नोएडा ट्रैफिक पुलिस 1 से 15 फरवरी तक एक मुहिम चला रही है जिसमें 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने वाहनों को सीज करने का काम किया जाएगा. इन सभी वाहनों के मालिकों को नोटिस भेज दिया गया है.

KEY HIGHLIGHTS
  • पुराने खस्ता हाल वाहनों की खैर नहीं
  • नोएडा में पकड़े गए तो होंगे कबाड़
  • 10 और 15 साल पुराने डीजल-पेट्रोल वाहन

Noida Traffic Police Old Vehicles: नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 15 दिनों की एक खास ड्राइव शुरू की है जहां 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को जब्त किया जाएगा. विभाग के एक अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक जिन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी16 जेड से शुरू होता है वो 15 साल से पुराने हैं. तो अगर आपके पास भी बताई गई सीमा से पुराना वाहन है तो गलती से भी इसे लेकर सड़क पर ना उतरें, नहीं तो नोएडा पुलिस आपको बड़ी रकम वाला चालान देने के अलावा आपका वाहन जब्त की लेगी और उसे कबाड़ होने के लिए भेज देगी. इनमें से कुछ फीसदी पुराने वाहन सरकारी भी हैं.

Scrappage Policy

ि ाड़ियो जिस्ट्रेश ंब यूपी16 ुर ोत 15 ुरान .

नोएडा में पुराने वाहन होंगे सीज

End of Feed