5 साल में टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर की 100 फीसदी बिक्री इलेक्ट्रिक हो - अमिताभ कांत

  • Authored by: प्रेरित कुमार
  • Updated Mar 6, 2023, 04:21 PM IST

नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कहा है कि अगले 5 साल में भारत के सभी टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स की बिक्री 100 फीसदी इलेक्ट्रिक होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इससे ना सिर्फ प्रदूषण घटेगा, बल्कि इलेक्ट्रिक वाहनों में भारत की बादशाहत भी कायम हो जाएगी.

KEY HIGHLIGHTS
  • 5 साल में 100 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री
  • अमिताभ कांत बोले ये बहुत महत्वपूर्ण कदम
  • प्रदूषण घटेगा, भारत ईवी में विश्वगुरू बनेगा

Amitabh Kant On Electric Vehicles: भारत के G20 शेरपा श्री अमिताभ कांत ने कहा, “भारत को अगले पांच साल में दोपहिया-तिपहिया वाहनों की बिक्री को 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक करने का लक्ष्य रखना चाहिए। यह न केवल वायु प्रदूषण को घटाएगा, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगा कि हम इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स के विनिर्माण में वैश्विक चैंपियन बन सकें। आवागमन के सार्वजनिक साधन एक सभ्य समाज की रीढ़ है। ई-बसों पर भी हमारा ध्यान होना चाहिए।” उन्होंने यह बात काउंसिल ऑन एनर्जी, इनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) की ओर से आयोजित ‘नेशनल डायलॉग ऑन इमर्जिंग ट्रेंड्स इन ई-मोबिलिटी’ को संबोधित करते हुए कही।

Amitabh Kant On Electric Vehicles

भारत को अगले पांच साल में दोपहिया-तिपहिया वाहनों की बिक्री को 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक करने का लक्ष्य रखना चाहिए

50 लाख (पांच मिलियन) फार्स्ट चार्जर

End of Feed