Magnite के Kuro स्पेशल एडिशन की बुकिंग भारत में हुई शुरू, 11,000 रुपये में घर लाएं

Nissan India Magnite SUV का नया Kuro स्पेशल एडिशन लॉन्च करने वाली है जिसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई हैं। इसमें दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक 11,000 रुपये देकर इस कार की बुकिंग करा सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • निसान मैग्नाइट कूरो एडिशन
  • 11,000 रुपये में बुक करें कार
  • अक्टूबर 2023 में होगी लॉन्च

Nissan Magnite Kuro Edition: निसान ने लगातार 8वें साल आईसीसी के साथ अपनी पार्टनरशिप जारी रखी है। इसके साथ ही कंपनी ने मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के ऑफिशियल पार्टनरके तौर पर जुड़ने का जश्‍न मनाते हुए मैगनाइट KURO स्‍पेशल एडिशन लॉन्‍च करने की घोषणा की है। इसके चलते, ग्राहकों को आईसीसी वर्ल्‍ड कप के साथ जुड़कर जश्‍न मनाने का प्रीमियम विकल्‍प उपलब्‍ध होगा। निसान मोटर इंडिया (NMIPL) ने आज मैग्नाइट KURO स्पेशल एडिशन की प्री-बुकिंग सुविधा भी शुरू करने की घोषणा की है। KURO जापानी भाषा का शब्‍द है जिसका मतलब है ‘’ब्‍लैक’’। KURO थीम और स्‍पेशल एडिशन एसयूवी वास्‍तव में, प्रीमियम क्‍वालिटी और विश्‍वसनीयता को प्रस्‍तुत करती है।

Nissan Magnite Kuro Edition

KURO जापानी भाषा का शब्‍द है जिसका मतलब है "ब्‍लैक"

कीमत की घोषणा अक्टूबर में की जाएगी

निसान मैग्नाइट KURO स्‍पेशल एडिशन आगामी त्‍योहारी सीजन का मिज़ाज तय करने की दिशा में बढ़ाया गया कदम है और इसका आधिकारिक लॉन्च तथा कीमत की घोषणा अक्टूबर 2023 में की जाएगी। आज से इसकी प्री-बुकिंग 11,000 रु में शुरू होगई है और यह सभी मैग्नाइट XV MT, मैगनेट टर्बो XV MT तथा मैगनेट टर्बो XV CVT समेत सभी उन्‍नत ग्रेड्स के लिए उपलब्‍ध है।

End of Feed