Nissan लेकर आई Free मॉनसून चेकअप कैंप, 31 अगस्त तक ग्राहकों को मिलेगा फायदा

Nissan Free Service Camp: इस कैंप का संचालन इस लक्ष्य के साथ किया गया है कि लोग इस मॉनसून सीजन में सुरक्षित तरीके से अपने वाहन चला सकें। इसके तहत 30-पॉइंट चेक-अप की व्यवस्था की गई है। यह चेक-अप कैंप 31 अगस्त, 2024 तक चलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • निसान फ्री मॉनसून चेकअप कैंप
  • 31 अगस्त तक ग्राहकों को लाभ
  • 30-पॉइंट चेकअप की व्यवस्था

Nissan Free Service Camp: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पूरे भारत में अपने ग्राहकों के लिए निशुल्क मॉनसून चेक-अप कैंप का संचालन कर रही है। यह चेक-अप कैंप 31 अगस्त, 2024 तक चलेगा। भारत में निसान के सभी अधिकृत वर्कशॉप पर इस चेक-अप कैंप का लाभ लिया जा सकता है। इस कैंप का संचालन इस लक्ष्य के साथ किया गया है कि लोग इस मॉनसून सीजन में सुरक्षित तरीके से अपने वाहन चला सकें। इसके तहत 30-पॉइंट चेक-अप की व्यवस्था की गई है। इसमें फ्री बैटरी चेक-अप, पूरा एक्सटीरियर एवं इंटीरियर इंस्पेक्शन, अंडरबॉडी चेक और रोड टेस्ट शामिल है।

Nissan Free Monsoon Checkup Camp

भारत में निसान के सभी अधिकृत वर्कशॉप पर इस चेकअप कैंप का लाभ लिया जा सकता है

मिलेंगे और भी कई फायदे

आगे मिलने वाले फायदों में ग्राहकों को एक कॉम्प्लीमेंटरी टॉप वॉश की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे उनका वाहन चमचमाता रहे। इस पहल के तहत निसान कुछ स्पेशल ऑफर्स भी दे रही है। ब्रेक पैड रिप्लेसमेंट समेत लेबर चार्ज में 10 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। साथ ही वीएएस सर्विसेज, जैसे- अंडरबॉडी कोटिंग, रोडेंट रिपलेंट, एसी डिसइन्फेक्शन आदि पर भी 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। ग्राहक निसान वन एप या निसान इंडिया वेबसाइट के माध्यम से अपने लिए सर्विस अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

End of Feed