Nissan Magnite की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी, 6 लाख से भी कम भी इंट्रोडक्टरी कीमत

Nissan Magnite Price Hike: निसान इंडिया ने मैग्नाइट एसयूवी की कीमत 22,000 रुपये तक बढ़ा दी है। इसे 5.99 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था जो इंट्रोडक्टरी कीमत थी। अब कंपनी ने इस खास कीमत को बंद कर दिया है जिससे मैग्नाइट की कीमत बढ़ गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • निसान मैग्नाइट की कीमत बढ़ी
  • 22 हजार रुपये तक बढ़ोतरी
  • 5.99 लाख था इंट्रोडक्टरी प्राइस

Nissan Magnite Price Hike: नई निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट खरीदना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने इस एसयूवी की कीमत 22,000 रुपये तक बढ़ा दी है। इसे 5.99 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था जो इंट्रोडक्टरी कीमत थी। अब कंपनी ने इस खास कीमत को बंद कर दिया है जिससे मैग्नाइट की कीमत बढ़ गई है। 2024 निसान मैग्नाइट को 6 वेरिएंट्स और दो इंजन विकल्पों में पेश किया गया है। इसके अलावा कार के साथ दोनों इंजन विकल्पों में दो पैडल और तीन पैडल ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए गए हैं।

Nissan Magnite Price Hike

इसे 5.99 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था जो इंट्रोडक्टरी कीमत थी

एक्सटीरियर और इंटीरियर

नई निसान मैग्नाइट के एक्सटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं जिनमें नया चेहरा और क्रोम इंसर्ट्स शामिल हैं। इसके अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी नया है, वहीं पिछले हिस्से में नए शेप के टेललैंप्स दिए गए हैं। केबिन की बात करें तो यहां ज्यादा बदलाव नहीं मिले हैं। नए में स्टीयरिंग व्हील और टच सरफेस के अलावा अपहोल्स्ट्री के लिए नया रंग मिला है। टॉप मॉडल में 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस फोन मिररिंग, हाइट अडजस्टमेंट ड्राइवर सीट, पावर्ड मिरर और एचईपीए एयर फिल्टर के अलावा एलईडी हेडलैंप्स और डीआरएल दिए गए हैं।

End of Feed