MG ने Auto Expo में हटाया नई Majestor SUV से पर्दा, कई अन्य कारें भी पेश

New MG Majestor SUV Showcased: एमजी मोटर इंडिया ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में नई मैजेस्टर एसयूवी शोकेस कर दी है। ये मिड साइज एसयूवी है जिसे बहुत जल्द भारत में लॉन्च किया जाना अनुमानित है। कंपनी की ये एसयूवी दमदार मुकाबले वाले सेगमेंट में टक्कर लेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • एमजी मैजेस्टर एसयूवी हुई शोकेस
  • भारत में जल्द लॉन्च होगी एसयूवी
  • भारत मोबिलिटी एक्सपो में दिखेगी

New MG Majestor SUV Showcased: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने शनिवार को भारत में डी-खंड के पहले स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) एमजी मैजेस्टर का अनावरण किया। वाहनों के आकार के आधार पर तय होने वाला डी-खंड एक मध्यम आकार का वाहन होता है जो कॉम्पैक्ट कारों से बड़ा लेकिन बड़े आकार वाली कारों से छोटा होता है। कंपनी ने कहा कि मैजेस्टर मॉडल एक नया डी-खंड का एसयूवी है, जिसमें शहरी और ऑफ-रोड ड्राइविंग की स्थितियों के लिए व्यापक आयाम हैं।

New MG Majestor SUV Showcased

ये मिड साइज एसयूवी है जिसे बहुत जल्द भारत में लॉन्च किया जाना अनुमानित है

9 ग्लोबल मॉडल हुए शोकेस

इसके अलावा कंपनी ने आईएम5, आईएम6, एमजी एचएस और एमजी7 ट्रॉफी संस्करण सहित नौ वैश्विक मॉडलों की शृंखला भी प्रदर्शित की। आईएम5 एक लक्जरी सेडान है जबकि आईएम6 एक पूर्ण इलेक्ट्रिक एसयूवी है। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने सीएएसई (कनेक्टेड, ऑटोनोमस, शेयर्ड और इलेक्ट्रिक) प्रौद्योगिकी में अपनी दक्षता के रूप में नए युग की प्रौद्योगिकी प्रदर्शित की हैं।

End of Feed