अब चलाकर देख सकते हैं नई Maruti Swift CNG, शोरूम पहुंचने लगी कार

New Maruti Suzuki Swift CNG: मारुति सुजुकी ने कुछ दिन पहले ही नई स्विफ्ट सीएनजी देश में लॉन्च की है जो डीलरशिप पहुंचना शुरू हो गई है, आप अब इसकी टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं। कंपनी ने नई स्विफ्ट सीएनजी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.19 लाख रुपये है और इस कार की डिलीवरी 12 अक्टूबर 2024 से मिलना शुरू होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • डीलरशिप पहुंचाने लगी स्विफ्ट सीएनजी
  • 8.19 लाख रुपये रखी शुरुआती कीमत
  • 12 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी डिलीवरी

New Maruti Suzuki Swift CNG: मारुति सुजुकी ने हाल ही में ग्राहकों की चहेती हैचबैक स्विफ्ट का सीएनजी वेरिएंट लॉन्च किया है। अब ये कार डीलरशिप पहुंचना शुरू हो गई है और आप इसकी टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं। कंपनी ने नई स्विफ्ट सीएनजी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.19 लाख रुपये है और इस कार की डिलीवरी 12 अक्टूबर 2024 से मिलना शुरू होगी। कंपनी ने स्विफ्ट के वीएक्सआई, वीएक्सआई ओ और जेडएक्सआई वेरिएंट के साथ सीएनजी विकल्प उपलब्ध कराया है। ये कार 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन से लोडेड है जो 80 बीएचपी ताकत और 112 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। सीएनजी मोड में इसकी ताकत 69 बीएचपी और 102 एनएम पी टॉर्क रह जाती है।

New Maruti Swift CNG Start Reaching Dealership

इस कार की डिलीवरी 12 अक्टूबर 2024 से मिलना शुरू होगी

धमाकेदार माइलेज देती है कार

मारुति सुजुकी का दावा है कि नई स्विफ्ट सीएनजी 32.85 किमी/किग्रा तक माइलेज देती है। पिछली जनरेशन के मुकाबले ये कार 6 प्रतिशत तक ज्यादा माइलेज देती है। कंपनी ने इसे इकलौते 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। स्विफ्ट वीएक्सआई सीएनजी की कीमत जहां 8.19 लाख रुपये है, वहीं इसके वीएक्सआई ओ और जेएक्सआई सीएनजी वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 8.46 लाख और 9.19 लाख रुपये रखी गई है। इस कीमत पर करीब 33 किमी तक माइलेज बहुत आकर्षक नजर आ रहा है।

End of Feed