Mahindra XEV 9e Spotted Testing: महिंद्रा भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद आ रही कारों के अलावा अब इलेक्ट्रिक स्वाद भी चखाना चाहती है। कंपनी इलेक्ट्रिक कार मार्केट में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारियां पूरी कर चुकी है। 26 नवंबर 2024 को महिंद्रा बिल्कुल नई एक्सईवी 9ई शोकेस करने वाली है जिसे हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। लॉन्च से पहले कंपनी ने एक्सईवी के एक्सटीरियर और केबिन की झलक दिखाई है जो काफी आकर्षक नजर आ रहा है। बड़े आकार की दिख रही इस एसयूवी के डैशबोर्ड को तीन स्क्रीन मिले हैं जो इसे लगभग पूरी तरह घेरे हुए हैं।
26 नवंबर 2024 को महिंद्रा बिल्कुल नई एक्सईवी 9ई शोकेस करने वाली है जिसे हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
हाइटेक फीचर्स से लोडेड
महिंद्रा एक्सईवी 9ई के केबिन को बीई6 की तरह ही बनाया गया है जो ट्रिपल डिजिटल स्क्रीन से लोडेड है। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में महिंद्रा ने इसका कॉन्सेप्ट मॉडल शोकेस किया था। कंपनी ने इसे हाइटेक केबिन दिया है जिसमें नई महिंद्रा इलुमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील और नया इंफिनिटी लोगो मिले हैं। इसके अलावा कार को कांच की छत दी गई है जो बड़े साइज की है और कार के पिछले हिस्से तक पहुंचती है। महिंद्रा इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ मल्टी जोन क्लाइमेट कंट्रोल फीचर भी देने वाली है।
लुक और स्टाइल नेक्स्ट लेवल
महिंद्रा एक्सईवी 9ई को एक्सयूवी.ई9 कॉन्सेप्ट पर तैयार किया गया है जो एक कूपे एसयूवी है। इसके साथ हाइटेक फीचर्स के अलावा दमदार बैटरी पैक मिलेगा जिसकी कोई भी जानकारी अब तक महिंद्रा ने उपलब्ध नहीं कराई है। एक्सईवी 9ई के साथ कई अन्य इलेक्ट्रिक कारें भी महिंद्रा जल्द भारत में लॉन्च करेगी। इसमें थार.ई भी शामिल है जिसका कॉन्सेप्ट मॉडल कुछ समय पहले ही पेश किया गया है। लुक और स्टाइल में ये नेक्स्ट लेवल है और मार्केट में आते ही ये कार धमाल मचाने वाली है।
