KTM 390 Adventure की बुकिंग डीलरशिप लेवल पर शुरू, जानें कब लॉन्च होगी

KTM 390 Adventure Booking: केटीएम इंडिया ने 390 एडवेंचर लाइनअप में 390 एडवेंचर एस, 390 एडवेंचर एक्स और 390 एंड्यूरो शामिल होंगी। दूसरी तरफ केटीएम एंड्यूरो आर को हार्डकोर ऑफरोडिंग पसंद करने वालों के हिसाब से तैयार किया गया है। नई 390 एडवेंचर का स्टाइल और डिजाइन इसकी दमदार 1390 एडवेंचर से प्रेरित है।

KEY HIGHLIGHTS
  • केटीएम 390 एडवेंचर की बुकिंग शुरू
  • डीलरशिप लेवल पर शुरू हुई बुकिंग
  • जनवरी 2025 में लॉन्च की संभावना

KTM 390 Adventure Booking: केटीएम इंडिया ने हाल में 2 नई बाइक्स से पर्दा हटाया है। अब डीलरशिप लेवल पर नई जनरेशन 390 एडवेंचर एस और 390 एंड्यूरो आर की बुकिंग शुरू हो गई है। जानकारी मिली है कि जनवरी 2025 में ये बाइक्स भारत में लॉन्च कर दी जाएंगी। इसके लिए आप अपनी नजदीकी केटीएम डीलरशिप पर संपर्क कर सकते हैं। इनमें से एडवेंचर बाइक टूरिंग पसंद करने वालों को लक्ष्य बनाकर तैयार की गई है। इसे बहुत आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है जो पहले से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मूद इंजन के साथ इसे बेहतरीन राइड बनाते हैं।

KTM 390 Adventure Bookings Open At Dealership

डीलरशिप लेवल पर नई जनरेशन 390 एडवेंचर एस और 390 एंड्यूरो आर की बुकिंग शुरू हो गई है

390 एडवेंचर लाइनअप

केटीएम इंडिया ने 390 एडवेंचर लाइनअप में 390 एडवेंचर एस, 390 एडवेंचर एक्स और 390 एंड्यूरो शामिल होंगी। दूसरी तरफ केटीएम एंड्यूरो आर को हार्डकोर ऑफरोडिंग पसंद करने वालों के हिसाब से तैयार किया गया है। नई 390 एडवेंचर का स्टाइल और डिजाइन इसकी दमदार 1390 एडवेंचर से प्रेरित है। इसे रेली स्टाइल के हाइलाइट्स दिए गए हैं और ट्विन प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट के अलावा डाकर स्टाइल बॉडीवर्क दिया गया है। इस बाइक को पहले से कुछ बड़ा बनाया गया है जिससे इसका राइडिंग पोश्चर बेहतर होता है।

End of Feed