19 दिसंबर को होगा Kia Syros का ग्लोबल डेब्यू, जानें किनसे मुकाबला करेगी SUV

New Kia Syros Debut Date: कंपनी निश्चित ही इस कार को आगामी भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में इसका डेब्यू करने वाली है। हाल में किआ इंडिया ने इस एसयूवी का टीजर जारी किया है जिसमें सायरोस की झलक दिखी है। पेट्रोल इंजन के अलावा कंपनी नई सायरोस को इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्पों में भी पेश कर सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • किआ सायरोस लॉन्च को तैयार
  • 19 दिसंबर को है ग्लोबल डेब्यू
  • कंपनी की दूसरी कॉम्पैक्ट SUV

New Kia Syros Debut Date: किआ इंडिया 19 दिसंबर को अपनी दूसरी कॉम्पैक्ट एसयूवी भारत में लॉन्च करने वाली है। मुकाबले पर नजर डालें तो ह्यून्दे वेन्यू, किआ सॉनेट, मारुति सुजुकी ब्रेजा और हालिया लॉन्च स्कोडा कायलाक से इसकी टक्कर होगी। कंपनी निश्चित ही इस कार को आगामी भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में इसका डेब्यू करने वाली है। हाल में किआ इंडिया ने इस एसयूवी का टीजर जारी किया है जिसमें सायरोस की झलक दिखी है। पेट्रोल इंजन के अलावा कंपनी नई सायरोस को इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्पों में भी पेश कर सकती है।

Kia Syros Debut Date Is Out

कंपनी आगामी भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में इसका डेब्यू करने वाली है

पहले कौन सा मॉडल आएगा

किआ इंडिया यहां के मार्केट में इलेक्ट्रिक से पहले फ्यूल से चलने वाला मॉडल लॉन्च करेगी, इसके साथ हाइब्रिड भी लॉन्च किया जा सकता है। किआ सायरोस का इलेक्ट्रिक वेरिएंट इसी मॉडल पर आधारित होगा। कुल मिलाकर किआ अपनी सिस्टर कंपनी ह्यून्दे की सुपरहिट हो चुकी एक्सटर के मुकाबले में ये कार लाना चाह रही है। सेगमेंट में इसका मुकाबला ह्यून्दे वेन्यू से भी होने वाला है। फिलहाल किआ इंडिया सालाना इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की 1 लाख यूनिट बनाने का प्लान लेकर चल रही है जिसका 80 फीसदी हिस्सा ईंधन से चलने वाला होगा।

End of Feed