Tata Punch के मुकाबले Kia ला रही नई कॉम्पैक्ट एसयूवी, टेस्ट मॉडल से मिली ये जानकारी

New Kia Clavis Spied Testing: पंच के मुकाबले आ रही नई किआ क्लाविस को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इन स्पाय शॉट्स से पुष्टि हुई है कि नई किआ क्लाविस को पैनोरमिक सनरूफ, एडीएएस, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, एलईडी लाइटिंग, सेल्टोस जैसा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने वाले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द भारत आ रही नई किआ क्लाविस
  • अब दिल्ली में टेस्टिंग करती दिखी कार
  • टाटा पंच और ह्यून्दे एक्सटर से टक्कर

New Kia Clavis Spied Testing: किआ इंडिया जल्द पंच के मुकाबले नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने वाली है। इस बार कार को टेस्टिंग के दौरान दिल्ली में देखा गया है। नए स्पाय शॉट्स से पुष्टि हुई है कि नई किआ क्लाविस को पैनोरमिक सनरूफ, एडीएएस, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, एलईडी लाइटिंग, सेल्टोस जैसा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने वाले हैं। ताजा रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि नई कार मेड इन इंडिया होगी जिसका ग्लोबल डेब्यू 2024 के अंत तक होने की संभावना है। इसकी बिक्री 2025 की शुरुआती तिमाही में शुरू होने का अनुमान है। कयास लगा जा रहे हैं कि पेट्रोल इंजन के अलावा कंपनी नई क्लाविस को इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्पों में भी पेश करेगी।

Kia Clavis Spied Testing In Delhi

नई कार मेड इन इंडिया होगी जिसका ग्लोबल डेब्यू 2024 के अंत तक होने की संभावना है

पहले कौन सा मॉडल आएगा

किआ इंडिया यहां के मार्केट में इलेक्ट्रिक से पहले फ्यूल से चलने वाला मॉडल लॉन्च करेगी, इसके साथ हाइब्रिड भी लॉन्च किया जा सकता है। किआ क्लाविस का इलेक्ट्रिक वेरिएंट इसी मॉडल पर आधारित होगा। कुल मिलाकर किआ अपनी सिस्टर कंपनी ह्यून्दे की सुपरहिट हो चुकी एक्सटर के मुकाबले में ये कार लाना चाह रही है। सेगमेंट में इसका मुकाबला ह्यून्दे वेन्यू से भी होने वाला है। फिलहाल किआ इंडिया सालाना इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की 1 लाख यूनिट बनाने का प्लान लेकर चल रही है जिसका 80 फीसदी हिस्सा ईंधन से चलने वाला होगा।

End of Feed