Punch और Exter के मुकाबले Kia ला रही नई Clavis SUV, जोरदार फीचर्स मिलेंगे

New Kia Clavis Spied Testing: किआ इंडिया बहुत जल्द टाटा पंच के मुकाबले बिल्कुल नई क्लाविस कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने वाली है। हालिया स्पाय शॉट्स में सामने आया है कि नई कार को पैनोरमिक सनरूफ, एडीएएस, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, एलईडी लाइटिंग, सेल्टोस जैसा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने वाले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी क्लाविस
  • पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे
  • टाटा पंच से मुकाबला करेगी क्लाविस

New Kia Clavis Spied Testing Again: किआ भारत में जल्द अपनी पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी क्लाविस लॉन्च करने वाली है जिसकी टेस्टिंग जारी है। नए स्पाय शॉट्स से पुष्टि हुई है कि नई किआ क्लाविस को पैनोरमिक सनरूफ, एडीएएस, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, एलईडी लाइटिंग, सेल्टोस जैसा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने वाले हैं। ताजा रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि नई कार मेड इन इंडिया होगी जिसका ग्लोबल डेब्यू 2024 के अंत तक होने की संभावना है। इसकी बिक्री 2025 की शुरुआती तिमाही में शुरू होने का अनुमान है। कयास लगा जा रहे हैं कि पेट्रोल इंजन के अलावा कंपनी नई क्लाविस को इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्पों में भी पेश करेगी।

New Kia Clavis Compact SUV Spied Testing

इसकी बिक्री 2025 की शुरुआती तिमाही में शुरू होने का अनुमान है

पहले कौन सा मॉडल आएगा

किआ इंडिया यहां के मार्केट में इलेक्ट्रिक से पहले फ्यूल से चलने वाला मॉडल लॉन्च करेगी, इसके साथ हाइब्रिड भी लॉन्च किया जा सकता है। किआ क्लाविस का इलेक्ट्रिक वेरिएंट इसी मॉडल पर आधारित होगा। कुल मिलाकर किआ अपनी सिस्टर कंपनी ह्यून्दे की सुपरहिट हो चुकी एक्सटर के मुकाबले में ये कार लाना चाह रही है। सेगमेंट में इसका मुकाबला ह्यून्दे वेन्यू से भी होने वाला है। फिलहाल किआ इंडिया सालाना इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की 1 लाख यूनिट बनाने का प्लान लेकर चल रही है जिसका 80 फीसदी हिस्सा ईंधन से चलने वाला होगा।

End of Feed