Kia Carnival Waiting Period: किआ ने कुछ समय पहले ही नई कार्निवल एमपीवी भारतीय मार्केट में लॉन्च की है जिसकी 400 से ज्यादा यूनिट कंपनी ने बेच ली हैं। बिक्री में भले ही ये आंकड़ा कल लग रहा हो, लेकिन कीमत के हिसाब से ये कार काफी बिकी है और अब इसपर 6 महीने की वेटिंग दी जा रही है। प्रीमियम कैटेगिरी की इस कार को 63.90 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। ग्राहक नई जनरेशन कार्निवल को लिमोजिन और लिमोजिन प्लस वेरिएंट्स में खरीद सकते हैं। अक्टूबर 2024 में लॉन्च हुई इस कार की अब तक 3,550 बुकिंग्स हासिल कर ली हैं।
मियम कैटेगिरी की इस कार को 63.90 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है।
हाइटेक फीचर्स से लोडेड केबिन
किआ ने कार्निवल एमपीवी की नई जनरेशन को खूब सारे हाइटेक फीचर्स दिए हैं। इसके केबिन में डुअल सिंगल पैन इलेक्ट्रिक सनरूफ, इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए दो 12.3-इंच के डिस्प्ले, अगली पावर्ड और वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड रियर डोर, 360 डिग्री सराउंड कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, तीन जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12 स्पीकर्स वाला प्रीमियम म्यूजिक सिस्टम और लेवल 2 एडीएएस सूट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये हाइटेक फीचर्स हैं जो इस एमपीवी को बहुत आरामदायक और सेफ बनाते हैं।
एक्सटीयिर और इंजन धाकड़
नई किआ कार्निवल को बदला हुआ चेहरा मिला है जिसमें नई ग्रिल, वर्टिकल एलईडी हेडलैंप्स, एल शेप के एलईडी डीआरएल, कंट्रास्ट कलर की स्किड प्लेट्स, पिछले हिस्से में एलईडी लाइट बार, नए अलॉय व्हील्स, नई रूफ रेल्स और शार्क फिन एंटीना जैसे बदलाव शामिल हैं। हालांकि इसमें कंपनी ने कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया है। इसके साथ पहले वाला 2.2-लीटर डीजन इंजन दिया गया है जो 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। ये दमदार इंजन 197 बीएचपी ताकत और 440 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।
कितना माइलेज देगी कार्निवल
किआ इंडिया ने कुछ समय पहले ही नई जनरेशन कार्निवल एमपीवी के माइलेज की जानकारी उजागर की है। एआरएआई की मानें तो कार्निवल 14.85 किमी/लीटर माइलेज देता है जो पुराने मॉडल से करीब 1 किमी/लीटर ज्यादा है। यानी भारी-भरकम साइज के बावजूद ये कार अच्छा-खासा माइलेज निकालने वाली है। हालांकि कंपनी का दावा और रियल टाइम माइलेज में काफी अंतर आता है। सुरेश रैना ने ये आरामदायक एमपीवी को अपने गैराज में शामिल किया है। बता दें कि ये जगहदार केबिन के साथ आती है और लंबी यात्रा के बाद भी आपको बिल्कुल थकने नहीं देती।
