त्योहारी सीजन नहीं, इस समय भारत में लॉन्च की जाएगी नई जनरेशन Honda Amaze

2024 Honda Amaze Launch Timeline: होंडा कार्स इंडिया बहुत जल्द नई जनरेशन अमेज लॉन्च करने वाली है। पहले मिली जानकारी के हिसाब से पहले इसे त्योहारी सीजन में लॉन्च किया जाना था, लेकिन अब पता लगा है कि दिसंबर 2024 में इसे लॉन्च किया जाएगा। ये तीसरी जनरेशन की होंडा अमेज होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिसंबर में आ रही नई होंडा अमेज
  • तीसरी जनरेशन सेडान होगी लॉन्च
  • बड़े बदलावों के साथ आ रही कार

2024 Honda Amaze Launch Timeline: होंडा कार्स इंडिया अपनी सबसे सस्ती अमेज सबकॉम्पैक्ट सेडान की नई जनरेशन लॉन्च करने वाली है। पहले उपलब्ध जानकारी के मुताबिक ये किफायती कार त्योहारी सीजन यानी अक्टूबर 2024 में लॉन्च की जानी थी, लेकिन अब ये खबर मिली है कि 2024 अमेज को दिसंबर या अगले साल की शुरुआत तक लॉन्च किया जाएगा। तीसरी पीढ़ी की होंडा अमेज लॉन्च होते ही मौजूदा सेकेंड जनरेशन की जगह लेगी, इसकी बिक्री 2018 से भारतीय मार्केट में जारी है। सूत्रों की मानें तो नई जनरेशन अमेज को उसी प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है जिसपर नई होंडा सिटी और एलिवेट आधारित है।

New Generation Honda Amaze 2024

2024 अमेज को दिसंबर या अगले साल की शुरुआत तक लॉन्च किया जाएगा

कितनी बदलेगी नई अमेज

होंडा कार्स इंडिया नई जनरेशन अमेज को ताजा लुक देने के अलावा इसके केबिन में भी बड़े बदलाव करने वाली है। विदेशों में बिकने वाली होंडा की एंट्री लेवल सेडान से इसका स्टाइल और डिजाइन प्रेरित होगा, सेकेंड जनरेशन भी बहुत कुछ होंडा अकॉर्ड जैसी नजर आती है। कुल मिलाकर मौजूदा जनरेशन को कुछ कॉस्मैटिक बदलाव देकर मार्केट में उतारा जाएगा। केबिन की बात करें तो इसे रिफ्रेश करने के लिए नई अपहोल्स्ट्री, डैशबोर्ड का ताजा लुक और नए फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। एलिवेट और बाकी होंडा कारों जैसे फीचर्स इसे मिल सकते हैं। सेडान के आकार को लेकर इसमें कई बदलाव किए जा सकते हैं, हालांकि ये पहले से ज्यादा व्हीलबेस के साथ आ सकती है।

End of Feed