नई जनरेशन Toyota Fortuner में नहीं मिलेगा डीजल इंजन, जल्द लॉन्च होगी SUV

New Generation Toyota Fortuner: टोयोटा बहुत जल्द देश में नई जनरेशन फॉर्च्यूनर लॉन्च करने वाली है जिसे हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। 2025 टोयोटा फॉर्च्यूनर को बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया जाएगा जिनमें ताजा एक्सटीरियर के अलावा खूब सारे नए फीचर्स और बड़ तकनीकी बदलावा शामिल होंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • लॉन्च होने वाली है नई जनरेशन फॉर्च्यूनर
  • टोयोटा अब एसयूवी को देगी पेट्रोल इंजन
  • नहीं मिलने वाला डीजल इंजन का विकल्प

New Generation Toyota Fortuner: भारतीय मार्केट में नेता नगरी और अपर मिडिल क्लास के बीच टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी बहुत पसंद की जाती है। अब कंपनी बहुत जल्द देश में इसकी नई जनरेशन लॉन्च करने वाली है जिसे हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। 2025 टोयोटा फॉर्च्यूनर को बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया जाएगा जिनमें ताजा एक्सटीरियर के अलावा खूब सारे नए फीचर्स और बड़ तकनीकी बदलावा शामिल होंगे। माना जा रहा है कि 2025 की शुरुआती तिमाही में ये लॉन्च होगी जिसके साथ 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा।

New Generation Toyota Fortuner 2025

2025 टोयोट फॉर्च्यून बड़ बदलावो सा लॉन् किय जाएग

कितना दमदार होगा इंजन

नई जनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर को जो इंजन मिलने वाला है, यही टर्बो पेट्रोल इंजन नई जनरेशन टोयोटा हिलक्स के अलावा अन्य कुछ स्पोर्ट्स कारों में भी दिया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो नया 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मौजूदा 2.8-लीटर डीजल इंजन की जगह लेगा, यानी अब टोयोटा फॉर्च्यूनर के साथ डीजल इंजन मिलना बंद हो जाएगा। हालांकि नया टर्बो पेट्रोल इंजन 300 एचपी ताकत और 400 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं डीजल इंजन 204 एचपी जनरेट करता है। ये जानकारी भी मिली है कि नई फॉर्च्यूनर का इंजन 30 प्रतिशत तक ज्यादा ईंधन बचाएगा।

End of Feed