रॉकेट सी रफ्तार और बजट वाली Car! ये हैं भारत में सबसे सस्ती टर्बो-पेट्रोल कारें जो परफॉरमेंस के मामले में हैं दमदार

Most Affordable Turbo-Petrol Cars: कार ड्राइविंग को लेकर 'थ्रिल' और 'पावर' पसंद है तो आपको टर्बो-पेट्रोल इंजन वाली कार चुननी चाहिए। जहां पहले टर्बो तकनीक केवल महंगी और लग्जरी कारों तक सीमित थी, वहीं अब भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कई ऐसी किफायती कारें मौजूद हैं जो कम बजट में भी रॉकेट जैसी रफ्तार देती हैं।

Most Affordable Turbo-Petrol Cars: आज के दौर में टर्बो‑पेट्रोल इंजन कारों की लोकप्रियता लगतार बढ़ती ही जा रही है। क्योंकि टर्बो‑पेट्रोल इंजन कार न केवल बेहतर परफॉर्मेंस देती हैं बल्कि माइलेज को लेकर भी कार चालक को निराश नहीं करती। भारत में अब कई ऐसे कार मॉडल उपलब्ध हैं, जिनमें टर्बो‑पेट्रोल इंजन की सुविधा मिलती है और ये कार बजट‑फ्रेंडली भी हैं। अगर आप भी एक नई कार खरीदने की तैयार कर रहे हैं तो 2026 की 5 सबसे किफायती टर्बो‑पेट्रोल कारों की जानकारी ले सकत हैं-

Most Affordable Turbo-Petrol Cars

सस्ती टर्बो पेट्रोल कारें (Photo: Brands)

Tata Nexon

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम Tata Nexon का आता है। यह एक लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV है, जिसमें 1.2‑लीटर टर्बो‑पेट्रोल इंजन मिलता है, जो लगभग 118 hp पावर और 170 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। Nexon की कीमत लगभग 7.32 लाख रुपए (एक्स‑शोरूम) से शुरू होती है, जो इसे भारत की सबसे सस्ती टर्बो‑पेट्रोल SUV में से एक बनाती है। यह शहर और हाईवे दोनों तरह की ड्राइविंग के लिए अच्छा विकल्प है।

End of Feed